देश एवं दुनिया में साइबर फ्रॉड के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही हैं। आए दिन सुनने को मिलता हैं ,कि किसी न किसी व्यक्ति के साथ गलत तरीके से ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा हैं। कई सारे लोग साइबर फ्रॉड के घटना के तहत अपना लाखों रुपए आसानी से जानकारी न होने के कारण गंवा देते हैं।
ऐसे में आज के समय में हर किसी व्यक्ति को साइबर फ्रॉड के बारे में पूरी जानकारी जान लेना चाहिए, ताकि उन्हें भी साइबर फ्रॉड से बचने में आसानी हो सकें, तो आईए जानते हैं। साइबर फ्रॉड क्या हैं ? , साइबर फ्रॉड के कौन-कौन से तरीके हैं, इनसे संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से ताकि, आपको कभी भी साइबर फ्रॉड के कारण नुकसान का सामना न करना।
Digital Arrest Vs Cyber Fraud
देश जैसे-जैसे डिजिटल होता जा रहा हैं। वैसे-वैसे काफी तेजी से साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। अभी तक साइबर फ्रॉड के करीब 12 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसमें अधिकांशत शिकायत डिजिटल अरेस्ट की आ रही हैं। आपको बता दे कि 63000 से अधिक मामले डिजिटल अरेस्ट की दर्ज की गई हैं,जिससे अलग-अलग घटनाओं में 1616 करोड रुपए से ज्यादा लोग गंवा चुके हैं।
आज के समय में साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों की नजर आपकी हर एक्टिविटी पर होता हैं। ऐसे में आप इन साइबर फ्रॉड से सीधे तौर पर बचने के लिए कई सारे तरीके अपना सकते हैं , ताकि आपको भी किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड का सामना न करना पड़े। कई सारे लोग जानकारी के अभाव एवं लालच में पड़कर साइबर फ्रॉड का शिकार बन रहे हैं।



















