कैटेगरी

₹485 में अब रोज 2.5GB डेटा, साथ में 72 दिनों की वैलिडिटी, BSNL का ये ऑफर बस कुछ ही दिनों तक

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए एक ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत कंपनी ने अपने एक पुराने प्लान में डेटा बेनिफिट अपग्रेड कर दिया है। ऑफर के तहत कंपनी 2G
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप BSNL यूजर हैं और सस्ते में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है। क्योंकि, आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको दोनों ही फायदे मिल जाएंगे और दाम 500 रुपये से भी कम। दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए एक ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत कंपनी ने अपने एक पुराने प्लान में डेटा बेनिफिट अपग्रेड कर दिया है। ऑफर के तहत कंपनी 2GB की जगह डेली 2.5GB डेटा का फायदा यूजर्स को दे रही है। हालांकि, ये ऑफर कुछ ही दिनों के लिए है। ऐसे में अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जानिए यहां सबकुछ डिटेल में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

क्या है BSNL का ऑफर?

BSNL ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर इस ऑफर के बारे में ट्वीट किया है। ट्वीट में शेयर किए गए पोस्ट में कंपनी ने लिखा है, अब ज्यादा डेटा वही कीमत पर। इस पोस्ट के अनुसार, कंपनी अपने पुराने 485 रुपये वाले प्लान में ज्यादा डेटा का फायदा दे रही है। ऑफर के तहत इस प्लान में कंपनी डेली यूजर्स को 2.5GB डेटा दे रही है। यानी यूजर्स आराम से स्क्रोलिंग से लेकर OTT का मजा भी ले सकते हैं।

बता दें, इस प्लान में कंपनी पहले 2GB डेटा का फायदा देती है, लेकिन ऑफर के तहत इसमें 500जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिल रहा है।

485 रुपये वाले प्लान में और क्या मिलेगा?

इस प्लान में कंपनी 72 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। 72 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2.5GB डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी।

कब तक है ऑफर?

बीएसएनएल का यह ऑफर ज्यादा दिनों तक के लिए वैलिड नहीं है। कंपनी के पोस्ट के अनुसार, इस ऑफर की वैलिडिटी 31 मार्च तक की है। यानी आपके पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए सिर्फ 9 दिन है। ऐसे में अगर आप इस मौके को खोना नहीं चाहते, तो कंपनी के ऑफिशियल साइट से इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।

हालांकि ध्यान रहे, 485 रुपये वाले प्लान में 2.5GB डेटा का फायदा आप सिर्फ 31 मार्च तक उठा पाएंगे। 31 मार्च के बाद रिचार्ज करने पर आपको 2जीबी डेली डेटा ही मिल सकता है। साथ ही अगर आप इस ऑफर के तहत अभी रिचार्ज करते हैं और 72 दिनों की वैलिडिटी खत्म होने के बाद दोबारा इस प्लान को रिचार्ज करते हैं, तो भी आपको 2जीबी डेटा ही मिलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Airtel का ऑल-इन-वन प्लान, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेली 3GB डेटा और Free Netflix

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें