कैटेगरी

1 रुपये में नया सिम, BSNL फिर लेकर आया Freedom Plan, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

BSNL नए ग्राहकों के लिए एक बार फिर फ्रीडम प्लान (Freedom Plan) लेकर आई है। इस प्लान के तहत कंपनी नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में नया सिम दे रही है। सिर्फ सिम ह
विज्ञापन
Updated at :

अगर आप BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं या सेकेंडरी सिम लेना चाहते हैं, तो फिर सस्ते में नया सिम लेना का अच्छा मौका है। क्योंकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल नए ग्राहकों के लिए एक बार फिर फ्रीडम प्लान (Freedom Plan) लेकर आई है। इस प्लान के तहत कंपनी नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में नया सिम दे रही है। सिर्फ सिम ही नहीं, बल्कि 1 रुपये में महीने भर की वैलिडिटी और कॉलिंग-डेटा की सुविधा भी मिलेगी। यानी कि आप सिर्फ 1 रुपये में नए सिम के साथ कॉलिंग-डेटा का फायदा फ्री में उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

BSNL Freedom Plan में क्या मिलेंगे बेनेफिट्स?

BSNL Freedom Plan के तहत कंपनी सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। यानी कि जैसे ही आप सिम लेते हैं, वैसे ही आपके नंबर पर 30 दिन की वैलिडिटी एक्टिवेट हो जाएगी। साथ ही यूजर्स को 30 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 2GB डेटा का फायदा भी मिलेगा।

कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?

बीएसएनएल का यह ऑफर लिमिटेड टाइम तक के लिए ही है। कंपनी ने इस ऑफर की लास्ट डेडलाइन 30 अप्रैल रखी है। देखा जाए, तो अभी 22 दिन का समय है, लेकिन जल्दी करना बेहतर रहेगा।

कौन उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?

इस ऑफर का फायदा केवल नए ग्राहक उठा सकते हैं। यानी कि जिन्होंने अब तक बीएसएनएल के सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है और अब वे बीएसएनएल सर्विस से जुड़ना चाहते हैं, तो वे इस ऑफर का फायदा उठा कर जुड़ सकते हैं।

कैसे मिलेगा ऑफर का फायदा?

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या किसी ऑथराइज्ड BSNL शोरूम जाएं और वहां अपने आधार कार्ड के जरिए KYC करवाएं। केवाईसी के बाद आपसे 1 रुपये की फीस ली जाएगी और आपको नया बीएसएनएल का सिम मिल जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jio लाया करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान, 339 में अब महीने भर एक्टिव रहेगा नंबर

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें