कैटेगरी

Amazon Scholarship के तहत छात्राओं को ₹2 लाख और इंटर्नशिप का मौका

Amazon Scholarship की नई स्कॉलरशिप योजना में छात्राओं को ₹2 लाख, लैपटॉप और इंटर्नशिप का मौका मिल सकता है। जानिए पूरी डिटेल।
विज्ञापन
Updated at :

Amazon ने भारत में एक बड़ी शिक्षा पहल की घोषणा की है। Amazon Future Engineer के तहत कंपनी 500 छात्राओं को स्कॉलरशिप, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप का मौका देगी। इस पहल का उद्देश्य कम आय वाले परिवारों से आने वाली छात्राओं को टेक्नोलॉजी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत चार साल में कुल ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Amazon Scholarship में क्या-क्या मिलेगा और कौन कर सकता है आवेदन?

इस स्कॉलरशिप के तहत सिर्फ फीस में मदद नहीं, बल्कि कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। कंपनी का फोकस छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाना है, ताकि वे भविष्य में टेक सेक्टर में सफल करियर बना सकें।

यह स्कॉलरशिप खास तौर पर उन छात्राओं के लिए है, जो B.E. या B.Tech (कंप्यूटर साइंस या संबंधित ब्रांच) में पढ़ाई कर रही हैं। कम आय वर्ग से आने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।इस पहल को Foundation for Excellence के साथ मिलकर लागू किया जा रहा है, जबकि टेक्निकल ट्रेनिंग NavGurukul द्वारा दी जाएगी।

क्यों खास है यह पहल और छात्रों के लिए क्या मायने रखती है?

Amazon की यह पहल सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों को करियर के लिए तैयार करने का एक पूरा प्लेटफॉर्म देती है। कंपनी के अनुसार, अब तक करीब 400 छात्र इस प्रोग्राम के जरिए इंटर्नशिप कर चुके हैं और टेक इंडस्ट्री में आगे बढ़ रहे हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि आज के समय में केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्किल्स और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी जरूरी है। ऐसे प्रोग्राम छात्रों को रियल वर्ल्ड अनुभव देते हैं, जो उन्हें नौकरी के लिए तैयार करते हैं।

आधिकारिक जानकारी: https://www.amazonfutureengineer.in

यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए बड़ा मौका है जो तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। सही मार्गदर्शन, ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता के साथ यह पहल उनके करियर को नई दिशा दे सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: WhatsApp: डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर बड़ी कार्रवाई! 9400 से ज्यादा अकाउंट बंद, क्या आपका नंबर भी खतरे में?

लेखक के बारे में By Srota Swati Tripathy

जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें