कैटेगरी

सस्ते में चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Airtel का ये प्लान रहेगा बेस्ट ऑप्शन, मिलेंगे कई सारे फायदे भी

Bharti Airtel का 379 रुपये वाला प्लान मंथली वैलिडिटी के साथ आता है और डेली डेटा ऑफर करता है। साथ ही इसमें कुछ प्रीमियम बेनेफिट्स भी मिलते हैं। एयरटेल का यह प्ला
विज्ञापन
Updated at :

Bharti Airtel देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है। देश के करोड़ों लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी भी तरह-तरह के रिचार्ज प्लान्स लेकर आते रहती है। अलग-अलग कीमत पर आने वाले इन प्लान्स में यूजर्स को कंपनी अलग-अलग तरह के बेनेफिट्स ऑफर करती है। ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान। यह प्लान मंथली वैलिडिटी के साथ आता है और डेली डेटा ऑफर करता है। साथ ही इसमें कुछ प्रीमियम बेनेफिट्स भी मिलते हैं। एयरटेल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें बजट में अच्छे फायदे चाहिए। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

क्या मिलेंगे फायदे?

एयरटेल के 379 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलेगी। डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा का फायदा यूजर्स को दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा। यानी आप 28 दिनों तक जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के।

मिल रहा 4000 रुपये का सब्सक्रिप्शन मुफ्त

एयरटेल इस प्लान में अपने यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के अलावा साल भर के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 4000 रुपये है। इसके अलावा, इसमें फ्री Apple Music, 30 GB Google One cloud storage, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री स्पैम अलर्ट जैसे बेनेफिट्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में नया सिम, BSNL फिर लेकर आया Freedom Plan, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jio लाया करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान, 339 में अब महीने भर एक्टिव रहेगा नंबर

लेखक के बारे में By Kanika karn

Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें