Skip to main content
Samastipur News

Airtel का ऑल-इन-वन प्लान, लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेली 3GB डेटा और Free Netflix

आज हम आपको Airtel के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको न सिर्फ Netflix का फ्री एक्सेस मिलेगा, बल्कि साथ में लंबी वैलिडिटी और भर-भरकर डेटा भी मिल

विज्ञापन

अगर आप Netflix देखने के शौकीन हैं, लेकिन हर महीने इसके सब्सक्रिप्शन में पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो, फिर ये खबर आपके काम की है। क्योंकि, आज हम आपको Airtel के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको न सिर्फ Netflix का फ्री एक्सेस मिलेगा, बल्कि साथ में लंबी वैलिडिटी और भर-भरकर डेटा भी मिलेगा। तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

खबर सुनें
विज्ञापन

कौन सा है एयरटेल का प्लान?

एयरटेल के पास कई सारे प्लान्स मौजूद हैं, जिनमें मंथली से लेकर एनुअल प्लान्स, कम डेटा और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स लिस्टेड हैं। ऐसे में अलग-अलग कीमत पर इन्हीं प्लान्स में कंपनी अपने यूजर्स को एंटरटेनमेंट के लिए कई सारे OTT एक्सेस भी ऑफर कर रही है। इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 1798 रुपये वाला प्लान। इस प्लान में कंपनी Netflix सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

क्या बेनिफिट्स मिलेंगे इस प्लान में?

एयरटेल के इस प्लान में जबरदस्त बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 3GB डेटा का फायदा मिलेगा। अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको पूरे 84 दिनों तक अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मीलगा। यानी जितनी चाहे उतने डेटा का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 84 दिनों तक Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। इसके साथ ही, इसमें फ्री स्पैम अलर्ट और हेलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा, पूरे साल भर के लिए फ्री में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

किसके लिए परफेक्ट है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान ऑल-इन-वन प्लान है, जिसमें कॉलिंग से लेकर डेटा, लंबी वैलिडिटी और फ्री एंटरटेनमेंट भी मिल रहा है। ऐसे में ये प्लान उनके लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें एक ही प्लान में लंबी वैलिडिटी, कॉलिंग, ज्यादा डेटा, Netflix और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहिए।

यह भी पढ़ें: 2249 रुपये से कम में सालभर नंबर रहेगा एक्टिव, Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई सारे फायदे

यह भी पढ़ें: BSNL अपने इस प्लान में दे रही 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें