Skip to main content
Samastipur News

2249 रुपये से कम में सालभर नंबर रहेगा एक्टिव, Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई सारे फायदे

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. इन्हीं में से एक है, कंपनी का 2249 रुपये वाला प्लान. आइए जानते

विज्ञापन

अगर आप Airtel यूजर हैं और हर महीने रिचार्ज कर कर के परेशान हो गए हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है। क्योंकि, आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको 2-3 महीने की नहीं, बल्कि पूरे साल भर की वैलिडिटी मिलेगी। जी हां, देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है। इन्हीं में से एक है, कंपनी का 2249 रुपये वाला प्लान. आइए जानते हैं इसके बारे में।

खबर सुनें
विज्ञापन

एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 2249 रुपये वाले प्लान में पूरे 365 दिन यानी पूरे साल भर की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे 3600 SMS का फायदा दे रही है। डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में आपको डेली डेटा नहीं, बल्कि काम चलाऊ डेटा का फायदा मिलता है। इसमें टोटल 30GB डेटा का फायदा मिलेगा, जिसपर किसी तरह का डेली लिमिट नहीं होगा। यानी कि यूजर्स जरूरत के समय जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play, फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हेलोट्यून्स का फायदा मिलेगा।

किसके लिए परफेक्ट है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा और काम चलाऊ डेटा चाहिए या फिर जो घर में WiFi यूज करते हैं उनके लिए भी ये प्लान अच्छा है।

ध्यान रहे: रिचार्ज करने से पहले एयरटेल के ऑफिशियल साइट पर कीमत चेक कर लें. क्योंकि, कीमत में कभी भी बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: BSNL अपने इस प्लान में दे रही 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

Kanika karn
लेखक के बारे मेंBy Kanika karn
Hii I am kanika,a journalist.I have persued Journalism and mass communication in graduation.I have experience of 1.5 years in media field.I have done internship in zee media,Surya samachar etc and done job in various platforms.
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें