Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों का किया स्वागत

Samastipur News: अप्रैल महीने से सभी विद्यालयों में विभाग द्वारा छात्रों के नामांकन का लक्ष्य दिया जायेगा। इसके लिए विभाग ने नामांकन अभियान कमेटी के गठन

विज्ञापन

Samastipur News: अप्रैल महीने से सभी विद्यालयों में विभाग द्वारा छात्रों के नामांकन का लक्ष्य दिया जायेगा। इसके लिए विभाग ने नामांकन अभियान कमेटी के गठन के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा है। वहां से आने के बाद लक्ष्य निर्धारित कर सभी विद्यालय को पत्र भेजा जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में वर्ग पाँच एवं आठ के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं शिक्षकों की बैठक का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकण्ठ में किया गया।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: इस अवसर पर उत्सवी माहौल में बच्चों के बीच शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के प्रगति पत्रक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वर्ग पांच के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने बताया कि शिक्षक अभिभावक गोष्ठी बच्चों की प्रगति की दृष्टि से एक अति महत्वपूर्ण प्रयास है।

विज्ञापन

Samastipur News: सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ग 8 से निकलने वाले बच्चे आगे भी निरंतर प्रगति करते रहें इसके लिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन उच्च विद्यालय में वर्ग 9 में सुनिश्चित करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वर्ग 8 उत्तीर्ण एक भी छात्र छात्रा उच्च विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहें, यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभा को वर्ग शिक्षिका रेखा कुमारी एवं वंदना ने भी संबोधित किया।

Samastipur News: उपस्थित कई अभिभावकों ने भी इस अवसर पर अपने सुझाव एवं विचार रखे। बताते चलें कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक राज्य भर के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग 5 एवं 8 के बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर प्रगति पत्रक वितरित करने का निर्देश दिया गया था। डीपीओ सर्वशिक्षा मानवेन्द्र राय ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में आज समारोहपूर्वक शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में वर्ग 5 के 94215 एवं वर्ग 8 के 74205 छात्र छात्राओं के बीच प्रगति पत्र का विवरण किया गया।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें