Samastipur News: समस्तीपुर के रिलायंस ज्वेलर्स में 8 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड रविरंजन सिंह उर्फ रामी उर्फ रम्मी उर्फ रमिया को गिरफ्तार कर लिया है। 28 दिन पहले इस लूट को अंजाम दिया गया था। समस्तीपुर पुलिस की मदद से एसटीएफ की विशेष टीम ने भोपाल के इंद्रपुरी से ये गिरफ्तारी की है। वो भोपाल में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा था। रविवार तक पुलिस इसे लेकर समस्तीपुर पहुंचेगी। हालांकि जिला पुलिस अभी रमिया की गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

रमिया पर 3 लाख का इनाम था

Samastipur News: रमिया बिहार के साथ ही झारखंड में कुछ सालों के दौरान हुए सोनालूट कांड में शामिल रहा है। इसकी तलाश झारखंड पुलिस भी लंबे समय से कर रही थी। रमिया पर बिहार सरकार ने 3 लाख रुपए का इनाम भी रखा था।

बेउर जेल से जुड़े गोल्ड लूटकांड के तार

Samastipur News: रमिया बेउर जेल में बंद गैंगस्टर पुल्लू ठाकुर और मोकामा के सुबोध सिंह के साथ मिलकर देश के कई राज्यों में सोना लूटकांड को अंजाम दे चुका है, लेकिन पिछले कई साल से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

किराए का फ्लैट लेकर रहता था

Samastipur News: बताया गया है कि रमिया भोपाल के इंद्रपुरी में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा था। इसे आसपास के लोग बड़ा कारोबारी मान रहे थे। नाम भी बदल रखा था। रमिया की गिरफ्तारी से सोना लूट गिरोह के अन्य बदमाशों के करीब पुलिस के पहुंचने में आसानी होगी।

बेउर जेल में पुल्लू ठाकुर और सुबोध सिंह से पुलिस कर चुकी है पूछताछ

Samastipur News: रिलायंस ज्वेलर्स शो रूम लूट मामले में जिला पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ही राज्य एसटीएफ की टीम बेउर जेल में बंद पुल्लू ठाकुर और मोकामा के सुबोध सिंह से कई बार पूछताछ कर चुकी है। शुरू से ही इस गिरोह के लूट में शामिल होने कर शक जाहिर किया रहा था।