Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:रोसड़ा पेट्रोल पंप कर्मी लूटकांड का खुलासा,लूट की राशि के साथ दो बदमाश गिरफ्तार,56 हजार रुपए बरामद,घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

Samastipur News: समस्तीपुर में तीन दिन पहले जिले के रोसड़ा थाने के बहुआहा डीहवार स्थान के पास पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 4 लाख रुपए लूट के मामले का पुलिस

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर में तीन दिन पहले जिले के रोसड़ा थाने के बहुआहा डीहवार स्थान के पास पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 4 लाख रुपए लूट के मामले का पुलिस ने सोमवार शाम खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूटी गई राशि में से 56 हजार रुपए बरामद किया है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: इसके साथ ही पुलिस ने घटना के दौरान प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हथोड़ी थाने के परशुराम गांव के मो. मोजाहिद का बेटा मो. जावेद और इसी गांव का विन्दु चौरसिया का बेटा विमलेश चौरसिया के रूप में की गई है। अब दोनों को जेल भेजा जा रहा है। रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी ने उक्त जानकारी दी।

विज्ञापन

कैसे हुआ मामले का खुलासा

Samastipur News: रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। आसूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्य और CCTV फुटेज के अवलोकन के आधार पर कांड में संलिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाश ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई जानकारी दी।

Samastipur News: डीएसपी ने बताया कि अपराधकर्मियों की निशानदेही पर इस कांड में लूटी गई राशि में से 55 हजार रुपए नकद बरामद किया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी बरामद की गई है।

Samastipur News: डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में भी जानकारी दी है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश में विमलेश का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। यह रेप के मामले में भी आरोपी था।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें