Samastipur News: समस्तीपुर में बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन, शाम में आरोपी पति का शव पेड़ से लटका मिला है। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव का है। दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि निक्की कुमारी (19) की शादी संजय राय के बेटे उदन कुमार (22) से 10 महीने पहले हुई थी।
गर्भवती थी निक्की
Samastipur News: ताजपुर थाना क्षेत्र के राजवा गांव निवासी निक्की के भाई हरिंदर राय ने बताया कि निक्की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने भ्रूण जांच कराया। इस दौरान पता चला कि निक्की के गर्भ में बच्ची पल रही है। इसके बाद से ही ससुरालवाले अबॉर्शन के लिए दबाव बना रहे थे। निक्की ने इनकार किया, तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए निक्की के शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।
पेड़ से लटका मिला पति का शव
वहीं, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौर में 35 और 36 नंबर रेलवे गुमटी के बीचों-बीच लाइन के पास पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव निवासी संजय राय के बेटे उदन कुमार के रूप में की गई, जिस पर आज सुबह ही पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया था।
क्या बोली पुलिस
दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी की मौत के सदमे में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, क्योंकि युवक के गले में धोती का फंदा लगा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प,दोनों ओर से 7 लोग जख्मी,एक पक्ष ने घर में लगाई आग,ग्रामीणों ने पाया काबू
- Bihar News:बिहार में मोदी-शाह के बाद अब योगी की एंट्री, पवन सिंह को लिस्ट से बाहर किया गया,स्टार प्रचारक में शाहनवाज हुसैन का भी नाम
- Samastipur News:पूर्णिया लोकसभा सीट पर अड़ गए पप्पू यादव, बोले- राहुल-प्रियंका का विश्वास मेरे साथ,लालू यादव मेरे लिए सम्मानित नेता
- Sanastipur News:दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में फायरिंग,वीडियो,शख्स की पिटाई करते दिखे युवक,SDPO बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई


















