Samastipur News: समस्तीपुर में पत्नी मीना देवी (44) की हत्या के बाद पति देवेंद्र साह (48) ने खुद को आग लगा लिया। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने पति को सदर अस्पताल में एडमिट कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे PMCH रेफर कर दिया। पूरा मामला जिले के चकमहेसी थाने के सैदपुर गांव का है। घटना की सूचना पर चकमहेसी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
Samastipur News: इस मामले में बेटे आदित्य कुमार (19) ने बताया कि वह इंटर का छात्र है। सुबह वह ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि इसकी मां की हत्या पिता ने कर दी है और खुद भी अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली है। वह भागता हुआ घर पहुंचा तो देखा कि मां का शव बेड पर पड़ा हुआ है। उसे किसी वजनदार सामान से सिर पर मारा गया था। सिर से काफी खून बह रहा था। उधर, आग की लपटे देख जुटे गांव के लोगों ने उनके पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आदित्य ने बताया कि जमीन को लेकर अक्सर मां-पिता के बीच झगड़ा होता था।
आदित्य ने बताया कि मां की हत्या के बाद पिता ने खुद को आग लगा लिया। वह अपने मां-पिता का इकलौता संतान है।
क्या बोली पुलिस
चकमहेसी थानाध्यक्ष ने कहा
चकमहेसी थानाध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने कहा कि इस मामले में मृतक के बेटे आदित्य कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आदित्य के अनुसार उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही किसी वजनदार सामान से हमला कर किया। जमीन विवाद को लेकर दंपती के बीच तनाव चल रहा था। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने अपने शरीर में भी आग लगा ली है। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला,विरोध में आगजनी और सड़क जाम,कर्पूरीग्राम रैक प्वाइंट से सीमेंट लोड कर आ रहा था ट्रक
- Samastipur News:लापता युवक का नदी में मिला शव,एक सप्ताह पहले घर से निकला था,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
- Samastipur News:बिहार इंटर परीक्षा में कॉमर्स जिला टॉपर बनी वैष्णवी कुमारी,दूसरे स्थान पर रही स्वर्णा
- Samastipur News:करेह नदी पर उच्च स्तरीय पुल व डिग्री कालेज बनेगा चुनावी मुद्दा


















