Samastipur News:नून नदी में डूबने से बच्चे की मौत,जेसीबी से मिट्टी काटने से बना था गड्डा,पैर फिसलने से गहराई में गया छात्र
Samastipur News:नून नदी में डूबने से बच्चे की मौत,जेसीबी से मिट्टी काटने से बना था गड्डा,पैर फिसलने से गहराई में गया छात्र
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के हलई थाने के इंद्रवारा चकलालसाही गांव में गुरुवार को नून नदी में डूबने से वर्ग दो के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र चकलालसाही वार्ड 13 मोहल्ला के फूलचंद्र सहनी का बेटा प्रिंस राज 9 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही, हादसे के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी सनोज सहनी ने बताया कि प्रिंस राज गांव के बालेश्वर पासवान के पौत्र के साथ नून नदी किनारे शौच के लिए गया था। जहां जेसीबी से मिट्टी कटाई के कारण नदी के किनारे ही काफी गढ्ढा बन गया था। उन्होंने बताया कि शौच के दौरान ही प्रिंस का पैर फिसल गया। जिससे वह गढ्ढा में गिर कर डूबने लगा। इस दौरान उसके साथ गए बच्चा द्वारा शोर मचाया गया। हल्ला सुन कर गांव के लोग जबतक दौड़ कर पहुंचते प्रिंस गढ्ढा में डूब चुका था।
इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में ग्रामीणों ने अपने स्तर से शव की तलाश शुरू की। ग्रामीण गोताखोरों के द्वारा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।
प्रिंस वर्ग दो का था छात्र
Samastipur News: लोगों ने बताया कि प्रिंस गांव के गांधी चौक स्थित एक निजी स्कूल के वर्ग दो का छात्र था। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
हलई थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नून नदी के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:होली में सड़क हादसे में मामा-भांजा समेत पांच की मौत,20 से अधिक लोग घायल,नशे में होने की आशंका,पुलिस बोली-की जा रही जांच
- Samastipur News:पत्नी का शव बरामद,पति पेड़ से लटका मिला,10 महीने पहले हुई थी शादी,विवाहिता के परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप
- Samastipur News:जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प,दोनों ओर से 7 लोग जख्मी,एक पक्ष ने घर में लगाई आग,ग्रामीणों ने पाया काबू
- Bihar News:पूर्णिया से RJD ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया,बोलीं- 3 अप्रैल को करूंगी नॉमिनेशन, पप्पू यादव बोले- दुनिया छोड़ दूंगा,पूर्णिया नहीं छोडूंगा







