Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:मैट्रिक में सेकेंड डिवीजन आने के अगले दिन मिला शव,रिजल्ट के बाद से थी लापता,पानी भरे गड्ढे से समस्तीपुर की छात्रा का शव बरामद

Samastipur News: समस्तीपुर में सोमवार की शाम एक 10वीं पास छात्रा का शव उपलाता हुआ मिला है। पानी से भरे गड्ढे में लापता छात्रा की लाश मिली है

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर में सोमवार की शाम एक 10वीं पास छात्रा का शव उपलाता हुआ मिला है। पानी से भरे गड्ढे में लापता छात्रा की लाश मिली है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर नरकटिया चौर की है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: दरअसल, मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने के कारण छात्रा दुखी थी। गांव में चर्चा है कि कम अंक आने के कारण ही छात्रा ने डूब कर जान दे दी है। छात्रा की पहचान आलमपुर कोदरिया पंचायत के नटबाबा स्थान वार्ड आठ निवासी अर्जुन साह की बेटी नैना कुमारी (16) के रूप में की गई। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए देर शाम अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक छात्रा के चाचा उमेश शाह ने बताया कि उनकी भतीजी नैना उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलमपुर में पढ़ती थी। जिसका मैट्रिक का रिजल्ट रविवार को करीब 2 बजे आया था। उसे जानकारी हुई कि वह सेकेंड डिवीजन से मैट्रिक परीक्षा में पास की है।

Samastipur News: लड़की मेधावी और पढ़ने में तेज थी। उसे कम अंक प्राप्त होने के कारण वह सदमे में आ गई। रविवार को वह करीब 4 बजे अपने घर से निकलकर घर के पीछे नरकटिया चौर की ओर घास काटने निकली थी। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।

शव को देख मचा कोहराम

Samastipur News: लोगों ने बताया कि नरकटिया चौर में JCB से गहरा गड्डा किया हुआ था। गड्ढे में नैना का शव उपलाता हुआ देखा। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ छूट गई। बाद में लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर देर शाम सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

तीन भाई और तीन बहनों में है सबसे छोटी

छात्रा तीन भाई और तीन बहन में सबसे छोटी थी। घटना के बाद माता सरस्वती देवी, भाई बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस पदाधिकारी का बयान

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें