Samastipur News: समस्तीपुर में 28 फरवरी की रात समय करीब 8 बजे, आठ की संख्या में आये बदमाशों ने शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्लेवर्स शो रूम में घुस कर करीब 8 करोड़ रुपए सोना और हीरा के जेवरातों की लूट कर ली थी। जिले में अबतक की यह सबसे बड़ी लूट थी। घटना के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने कई तरह के दावे किए। लेकिन इस घटना का एक महीना गुजर चुका है और आज भी पुलिस के हाथ खाली है।
Samastipur News: जिला पुलिस के साथ ही राज्य एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बावजूद अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि एएसपी संजय पांडेय बताते हैं कि पुलिस ने गिरोह के बारे में पता लगा लिया है। अब गिरफ्तारी ही बाकी है। इस बीच रोसड़ा में पेट्रोल पंप कर्मी से करीब चार लाख रुपए की लूट ने पुलिस के लिए परेशानी और बढ़ा दी है। रिलायंस ज्लेवर्स लूटकांड में अबतक क्या हुआ
रिलायंस ज्लेवर्स शो रूम में करीब 8 करोड़ के जेवरात लूट मामले में घटना के दो दिनों बाद आठ अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीबी फुटेज भी जारी लोगों से सहयोग मांगा। कोलकता से नेपाल के कई इलाके में छापेमारी की गई है। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आये। पुलिस का दावा है कि इस घटना को पटना बेउर जेल में बंद समस्तीपुर के एक गैंगेस्ट के गुर्गों ने अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आये। चर्चा है कि बदमाश नेपाल के काठमांडू में छिपे हैं।
अब रोसड़ा लूट पुलिस के लिए चुनौती
अब रोसड़ा के एरौत गांव के पास पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 4 लाख रुपए के लूट पुलिस के चुनौती बन गया है। इस घटना के बाद रोसड़ार के डीएसपी सोनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में स्थानीय बदमाश शामिल है। जिसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

इस मामले में भी पुलिस को कामयाबी नहीं
14 मार्च की रात मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे किसान हरिशचंद्र राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई। किसान के सिर में एक गोली लगी थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगो ने गांव के ही लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।
घटना के पीछे ट्रैक्टर आरोपितों के द्वारा मारे जाने की बात सामने आयी। घटना के पीछे पुलिस के पास एक और भी एंगल है। गांव में लगी सीसीटीबी फुटेज में भी आरोपी दिख रहे हैं। लेकिन इस मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर सिक्स लेन के पास 18 मार्च की रात बदमाशों के रहमतपुर सिलौत गांव निवासी अर्जुन पासवान के 21 साल के बेटे राज कपूर की गला रेत कर हत्या कर दी। राजकपूर का शव 19 मार्च को गेहूँ खेत में मिला था। इस मामले में भी गांव के ही चार लोगो को नामजद किया गया है। लेकिन इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, दलसिंहसराय के बसढ़िया में युवक की गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली है।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:दादा लालू ने पोती को खिलाया केक,प्यार करती दिखीं राबड़ी,परिवार ने मनाया कात्यायिनी का पहला बर्थडे,डिजाइनर ड्रेस में राजश्री
- Samastipur News:SH-88 पर 2 बाइकों की भिड़ंत,बुजुर्ग की मौत,पोता गंभीर रूप से घायल,दूसरा मोटरसाइकिल सवार घटनास्थल से फरार
- Samastipur News:पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख की लूट,बैंक में जमा करने जा रहा था रुपये,हथियार के बल पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
- Samastipur News:बीएड के छात्र की सड़क हादसे में मौत,श्राद्ध का भोज खाकर लौट रहा था घर,अज्ञात वाहन ने रौंदा,पटना लाने के दौरान गई जान


















