Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News: समस्तीपुर स्कूल में हुई दिल दहलाने वाली घटना: लड़ाई में एक बच्चे की मौत

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में बुधवार को दो बच्चों के बीच हुई मारपीट में एक 7वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना

विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में बुधवार को दो बच्चों के बीच हुई मारपीट में एक 7वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल और गांव में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र की पहचान अमरनाथ कुमार (13) के रूप में हुई, जो स्थानीय निवासी आनंदी राय का बेटा था।

खबर सुनें
विज्ञापन

मारपीट के बाद छात्र बेहोश हुआ, अस्पताल में मौत

मध्याह्न भोजन के दौरान स्कूल परिसर में अमरनाथ और एक अन्य छात्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। मारपीट के बाद अमरनाथ बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही गांव के लोग स्कूल में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि जब स्कूल परिसर में यह घटना हो रही थी, तब विद्यालय के शिक्षक मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने बच्चों की लड़ाई को रोकने की कोशिश नहीं की। परिजनों ने सवाल उठाया कि अगर स्कूल में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाता, तो वे किस भरोसे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ने भेजें।

पुलिस की जांच जारी, हेडमास्टर और प्रशासन की चुप्पी

घटना की सूचना मिलने के बाद खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। थाना अध्यक्ष ऋषिका स्नान ने बताया कि मारपीट की घटना मध्याह्न भोजन के दौरान हुई थी और छुट्टी के बाद भी विवाद जारी रहा, जिसमें अमरनाथ के सीने में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक मृतक छात्र के परिजनों से आवेदन प्राप्त नहीं किया है और मारपीट में शामिल दूसरे छात्र की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों का आक्रोश, शव नहीं सौंपा

घटना के बाद से मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के पिता प्रदेश से वापस आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

यह दुखद घटना स्कूलों में सुरक्षा और अनुशासन की गंभीर कमी को उजागर करती है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें