Samastipur News: समस्तीपुर जिले के पटोरी थाने के पटोरी-मदुदाबाद पथ के योगी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की ठोकर एक बीएड के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र पटोरी थाने के हेतनपुर धमौन गांव के वार्ड 15 निवासी जितेंद्र राय का बेटे प्रिंस कुमार 24 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक छात्र के मामा रंजीत कुमार नेबताया कि उनका भांजा प्रिंस बीएड का छात्र था। बुधवाररात वह मोहिउद्ददीनगर थाने के लवटोल टारा गांव से अपनेएक संबंधी की मौत पर श्राद्ध का भोज खाकर वापस घरलौट रहा था। इसी दौरान पटोरी- मदुदाबाद पथ के जोगीचौक के पास किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। सड़कपर गंभीर स्थिति में देख आसपास के लोगों ने उसे पटोरीअनुमंडीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद गांव के
लोगों ने ही फोन कर परिवार के लोगों को सूचना दी।
सूचना पर जब परिवार के लोग पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने प्रिंस की गंभीर स्थिति को देख उसे पटना रेफर कर दिया। रात में ही परिवार के लोग उसे पटना ले जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोग शव लेकर वापस गांव लौट गए। सुबह में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
टीचर ट्रेनिंग स्कूल का था छात्र
परिवार के लोगों ने बताया कि प्रिंस अभी कुवांरा था। वह टीचर ट्रेनिंग स्कूल का छात्र था। इसके व्यवहार से गांव के लोग काफी प्रभावित रहते थे। प्रिंस की मौत की सूचना पर सुबह से ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।





















