Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:समस्तीपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 136वां जन्मोत्सव पर हुआ सत्संग,लोगों को दिलाई गई दीक्षा

Samastipur News: समस्तीपुर शहर के सटे बाजोपुर स्थित सत्यसंग विहार में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 136वां जन्मोत्सव पर सत्संग का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर शहर के सटे बाजोपुर स्थित सत्यसंग विहार में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 136वां जन्मोत्सव पर सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा सत्यसंगी शिवेश्वर दास के नेतृत्व में बाजोपुर से निकल कर शहर के शंभूपट्टी, जेल चौक, दुधपुरा, धर्मपुर होते हुए नगर भ्रमण किया।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: शोभा यात्रा के दौरान लोग वंदे पुरुषोत्तम का नारा लगा रहे थे। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। जिला स्तरीय इस सत्संग में जिले के विभिन्न प्रखंडों से तीन हजार से अधिक सत्यसंगी भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व सुबह मांगलिक शहनाई के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विज्ञापन

खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं, ताकि मानव का कल्याण हो

Samastipur News: इस मौके जिला के सबसे वरिष्ठ संत्यसंगी शिवेश्वर दास ने कहा कि ठाकुर अनुकूलचंद्र जी भावधारा है कि सबका कल्याण हो। खुद को बचते हुए दूसरे को भी बचावें। मानव का मानव के साथ प्रेम बढ़े। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी को अपने जीवन में लेकर चलने से जीवन सुंदर और आनंद से भर जाता है। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी ने कहा था कि ‘तुम किसी के दुःख का कारण मत बनो, कोई तुम्हारे दुःख का कारण नहीं बनेगा’।

ठाकुर अनुकूल चंद्र ने नारी के महत्व, आदर्श समाज, देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। मौके पर कमलेश दास, बलरामदास विपिन कुमार सिंह, भावेश भास्कर, सचिदानंद सिंह आदि लोगों ने ठाकुर जी की भावधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव संजय कुमार, सचिदानंद सिंह, संतोष कुमार आदि ने अह्म भूमिका निभाई।

100 से अधिक लोगों को दिलाई गई दीक्षा

Samastipur News: कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़ने वाले 100 से अधिक लोगों को दीक्षा भी दिलाई गई। लोगों को ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के भावधारा से अवगत कराया गया। उन्हें इसे अपने जीवन में लेकर चलने को कहा गया।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें