Samastipur News: समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के चमसिकंदर हाट के पास ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था इसी बीच में लाइन चालू हो जाने से पोल पर काम कर रहे मजदूर को करंट लग गया जिसमें एक मजदूर को पोल पर ही तुरंत जुलस्कर मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

Samastipur News: झुलसे से मजदूर का इलाज शहर के नीचे अस्पताल में अभी चल रहा है। मरने वाले की पहचान समस्तीपुर जिला के अंगार घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डढिया असाधर गांव के विसुनदेव राय का पुत्र मिथलेश कुमार जो की 28 वर्ष के रूप में किया गया है।

Samastipur News: इसके बाद इस घटना में झुलसे हुए देवेंद्र राय और अरविंद कुमार का इलाज शहर के नीचे अस्पताल में चल रहा है और इधर घटना के विरोध में देर रात तक परिवार के लोगों ने घटना स्थल पर मुआवजे की मांग को लेकर बहुत जोर से हंगामा मचाए हुए हैं बाद में पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का काम किया

Samastipur News: इसके बाद मामला को शांत कराया गया।पुलिस के द्वारा शव को जप्त कर लिया गया इसके बाद मंगलवार की सुबह ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हालांकि इस मामले में परिवार के लोगों ने साजिश के तहत ठेकेदार पर करंट लगने का आरोप लगा दिया है।