Samastipur Bank Loot Case: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार के समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई 5 करोड़ रुपये की लूट ने पूरे राज्य को हिला दिया है। बदमाश ग्राहक बनकर घुसे और पिस्तौल की नोक पर बैंक का सारा कैश और गोल्ड लोन डिपॉजिट साफ कर दिया। इतना ही नहीं, जाते-जाते CCTV DVR और मोबाइल भी लेकर भाग निकले। अब इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच खुद CID के DIG जयंत कांत कर रहे हैं। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन मास्टरमाइंड अब भी फरार है।

Bank Loot Case: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ की लूट, CID के DIG ने खुद संभाली जांच

बिहार के समस्तीपुर जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हुए 5 करोड़ रुपये की बड़ी लूटकांड के मामले ने प्रदेशभर में खलबली मचा दी है। अब इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच का जिम्मा खुद CID के DIG जयंत कांत ने संभाल लिया है। वह गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे और सीधे बैंक जाकर स्टाफ से गहन पूछताछ की। उनके साथ समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा और एएसपी संजय पांडे भी मौजूद थे। उन्होंने जांच प्रक्रिया को और तेज करने के लिए जरूरी निर्देश भी जारी किए।

इसे भी पढ़े

Samastipur Bank Loot Case: अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, 3 संदिग्ध हिरासत में

घटना के तीसरे दिन तक भी असली अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि, समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी अशोक मिश्रा ने जानकारी दी कि इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और साथ ही बिहार STF की मदद भी ली जा रही है। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पटना और समस्तीपुर जेल में बंद एक पुराने मास्टरमाइंड अपराधी से भी पूछताछ की गई है, जिससे कई अहम सुराग मिले हैं।

इसे भी पढ़े

Bank Loot Case Samastipur News: फिल्मी स्टाइल में हुई लूट, हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर घुसे