Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला

Samastipur News: घटनास्थल पर बरामद हुआ गोली का खोखा 

समस्तीपुर में एक बंद दुकान के शटर पर 2 बदमाशों ने मिल कर गुरुवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब-तक वहां के लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो गए। घटनास्थल से 3 खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। आशंका है कि रंगदारी नहीं देने के कारण यह गोलीबारी की गई है।

Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला Firing on shutter of closed shop ujiarpur police station area
Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला Firing On Shutter Of Closed Shop Ujiarpur Police Station Area

मामला उजियारपुर के थाना क्षेत्र के NH-28 में बसे हुए सातनपुर चौक के एक खाद दुकान का है। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। ये एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

समस्तीपुर पुलिस ने घटना वाले अस्थान से तीन खोखा बरामद किया है और साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। घटना के पीछे रंगदारी करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुकानदार इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं।