समस्तीपुर में सिविल सर्जन आवास परिसर के पीछे दोपहर 12:30 बजे अचानक आग लग गई। आग में MVI द्वारा रिजेक्ट की गई दो बड़ी और एक छोटी एंबुलेंस जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन दल ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर चौक के पास स्थित है। सिविल सर्जन आवास के पास जिला अतिथि गृह और कर्पूरी सभागार भी मौजूद हैं।

आग लगने का कारण अज्ञात

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे बारह पत्थर चौक पर चाय पी रहे थे, तभी सिविल सर्जन आवास से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सिविल सर्जन एस.के. चौधरी ने बताया कि वे आवास में ही थे और आग की लपटें देखते ही तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़े

घटना की मुख्य जानकारी (टेबल में):