टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील डांस करते नजर आए नेताजी वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल करने की थी है प्लानिंग

Samastipur News:आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील डांस करते नजर आए नेताजी वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल करने की थी है प्लानिंग

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर के विभूतिपुर के पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में नया एक्टिविटीज सामने आया है डांस के साथ अश्लील डांस करते नजर आए लखींद्र सहनी ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है। लखींद्र सहनी ने प्रखंड के उप प्रमुख सुजीत कुमार समेत तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग उन्हें ब्लैकमेल करना चाहते थे, इसलिए कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद मेरा अश्लील वीडियो बना लिया। मुझे कुछ भी नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है।

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी ने आरोप लगाया कि मैंने उप प्रमुख चुनाव में वोट नहीं दिया तो मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो भी वायरल कर दिया गया।

लखींद्र सहनी ने जिन दो लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है। उनमें एकडारा विभूतिपुर के दिलीप नारायण सिंह और इसी थाने के कल्णपुर उत्तर के सतेंद्र कुमार शामिल हैं।

खाना खाने के बाद कुछ याद नहीं क्या हुआ, लगाया आरोप

Samastipur News एफआईआर में उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को सुजीत कुमार, दिलीप नारायण सिंह और सतेंद्र कुमार के साथ तीन अज्ञात लोग एक कार से उनके घर टभका गांव आए थे। इस दौरान उनसे दूसरे पंचायत समिति सदस्य के यहां वोट मांगने चलने के लिए कहा और कार पर बैठा लिया। इस दौरान सुजीत अपने घर पर ले गया और मना करने के बाद भी खाना खिलाया।

खाना खाने के बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। जब आंख खुली तो मैं अपने आप को स्कार्पियो में पाया। जिस पर उसने सतेंद्र से पूछा कि कहा जा रहे हैं तो उसने बताया कि पप्पू भैया और सुजीत के आदेश पर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव तक आपको सिलीगुड़ी में रखना है। तब उन्हें सिलीगुड़ी के गीतांजलि होटल में रखा गया।

Samastipur news:युवक की हत्या करके पेड़ से लटका दिया लाश पूरे गांव में फैली सनसनी

इस दौरान मुझे पेप्सी की बोतल में नशा देकर पिला दिया जाता था। जिससे पता नहीं चलता था कि वह कहां है और क्या कर रहे हैं। इसी दौरान सतेंद्र ने लड़की को बुलाकर मेरा वीडियो बना लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपप्रमुख सुजीत समेत अन्य नामजदों ने ब्लैकमेल करने की नीयत से गलत वीडियो बनाया। जब उन्होंने उप प्रमुख चुनाव में वोट नहीं दिया तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दी और वीडियो को वायरल कर दिया।

उप प्रमुख का चुनाव, 7 मार्च को था

Samastipur News बता दें कि प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख पर लगे अविश्वास के बाद 7 मार्च को चुनाव हुआ था। इस चुनाव के बाद ही वीडियो सामने आया था। जिसके बाद यह बहुत ज्यादा वायरल हुआ था। साथ ही प्रखंड की राजनीति भी गरमा गई थी।

समस्तीपुर थानाध्यक्ष ने क्या कहा

Samastipur News विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंदकश्यम ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरा मामला प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव से जुड़ा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील डांस करते नजर आए नेताजी वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल करने की थी है प्लानिंग