कैटेगरी

Chhath Puja 2023: इस दिन से होगी छठ पूजा की शुरुआत

Chhath Puja 2023: यह पूजा कार्तिक मास की षष्ठी को मनाई जाएगी, जिसे हम सूर्य षष्ठी भी कहते हैं. इसे दिवाली के 6 दिनों बाद आयोजित किया जाता है.
विज्ञापन
Updated at :

Chhath Puja 2023: यह पूजा कार्तिक मास की षष्ठी को मनाई जाएगी, जिसे हम सूर्य षष्ठी भी कहते हैं. इसे दिवाली के 6 दिनों बाद आयोजित किया जाता है. उत्तर भारत के राज्यों में जैसे कि बिहार, झारखंड, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन सूर्य नारायण देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है. चार दिनों तक चलने वाले छठ की शुरुआत नहाय खाय के दिन के साथ होती है.

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

छठ पूजा का महत्व और व्रत: Chhath Puja 2023

दिनतिथिकार्य
पहला दिन17 नवंबरनहाय-खाए की परंपरा
दूसरा दिन18 नवंबरखरना
तीसरा दिन19 नवंबरडूबते सूर्य देव को अर्घ्य
चौथा दिन20 नवंबरउगते सूर्य देव को अर्घ्य
सूर्योदय का समयशाम 5 बजकर 26 मिनट
सूर्योदय का समयसुबह 6 बजकर 47 मिनट पर
Chhath Puja 2023

Chhath Puja व्रत से संतान को दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन की कामना की जाती है. महिलाएं Chhath Puja में 36 घंटे का बिना कुछ खाए पिए निर्जला व्रत रखती हैं. आइए हम सब जानते हैं कि इस साल छठ पूजा की शुरुआत कब से हो रही है और सूर्योदय का समय क्या है.

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का पहला दिन – नहाय-खाए: 17 नवंबर:

दीवाली के 4 दिन बाद, यानी कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को, नहाय-खाए की परंपरा निभाई जाती है. इस दिन विशेष रूप से रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है. इस बार Chhath Puja की शुरुआत 17 नवंबर से होगी. इस दिन घर की साफ सफाई करके घर को शुद्ध किया जाता है. इसके बाद छठव्रती स्नान कर, शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करती हैं. नहाय-खाए में व्रती सहित परिवार के सभी सदस्य के साथ बैठकर चावल के साथ कद्दू की सब्जी, चने की दाल, मूली आदि ग्रहण करते हैं. व्रती के भोजन के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं.

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का दूसरा दिन – खरना: 18 नवंबर

Chhath Puja 2023: दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को भक्त दिनभर का उपवास रखते हैं. इस दिन को खरना भी कहा जाता है. इस दिन सुबह व्रती स्नान कर, ध्यान करके पूरे दिन का व्रत रखती हैं. अगले दिन भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देने के लिए प्रसाद भी बनाया जाता है. शाम को पूजा के लिए गुड़ (मीठा) से बनी खीर बनाई जाती है. इस प्रसाद को मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की सूखी लकड़ी से आग जलाकर बनाया जाता है.

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का तीसरा दिन – डूबते सूर्य को अर्घ्य: 19 नवंबर

कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि छठ पूजा की मुख्य तिथि होती है. व्रती इस दिन शाम के समय पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की तैयारी करती हैं. बांस की लकड़ी से बनी टोकरी (चित्ता) में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है. इस दिन व्रती अपने पूरे परिवार के साथ डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देने घाट पर जाती हैं. संध्या अर्घ्य भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: Samastipur News: दीपावली के मौके पर सतर्क रहें नकली मिठाइयों से! हो सकते हैं बीमार, जानिए कैसे पहचानें असली मिठाई

विज्ञापन

Chhath Puja 2023: छठ पूजा का चौथा दिन – उगते सूर्य को अर्घ्य: 20 नवंबर

Chhath Puja 2023: चौथे दिन, यानी कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह, उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन सूर्योदय से पहले ही भक्त सूर्य नारायण देव की दर्शन के लिए पानी में खड़े हो जाते हैं और उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद का सेवन करके व्रत का पारण करती हैं.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में धनतेरस-दिवाली पर शानदार खरीदारी, 1000 करोड़ का बिक्री रिकॉर्ड!

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें