टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / Patna News: गांधी मैदान में रावण वध देखने आ रहे हैं? जानें वाहन पार्किंग और यातायात के बदले हुए नियम

Patna News: गांधी मैदान में रावण वध देखने आ रहे हैं? जानें वाहन पार्किंग और यातायात के बदले हुए नियम

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Patna: दशहरा के मौके पर पटना के गांधी मैदान में हर साल की तरह 'रावणवध' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को सुगम बनाए रखने के लिए 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से लेकर कार्यक्रम के समाप्त होने और यातायात सामान्य होने तक के लिए ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो इन नए यातायात नियमों को जानना बेहद जरूरी है।

इन रूटों पर वाहन नहीं जा पाएंगे:

  • इन रूटों पर वाहन नहीं जा पाएंगे:
  • भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान: दोपहर 1 बजे के बाद से यहां किसी भी वाहन का परिचालन नहीं होगा।
  • न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड: इस रूट पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • जेपी गोलम्बर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग: इस मार्ग पर किसी भी वाहन का आना-जाना पूरी तरह से बंद रहेगा।
  • आयुक्त कार्यालय (जेपी गंगा पथ गोलम्बर) से गांधी मैदान: वाहनों का परिचालन यहां पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।
  • रामगुलाम चौक से जेपी गोलम्बर: इस रूट पर वाहन नहीं चल पाएंगे।
  • गांधी मैदान के चारों ओर: ठेला, खोमचा, या किसी भी तरह के वाहन पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
  • ठाकुरबाड़ी मोड़ या बाकरगंज मोड़ से गांधी मैदान: किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • IMA हॉल, होटल पनाश, ट्वीन टावर या मौर्या होटल के कटिंग से गांधी मैदान की ओर: इन रूटों से भी किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
  • अशोक राजपथ (गोविन्द मित्रा रोड से कारगिल चौक): इस रूट पर भी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
  • बुद्धमार्ग (कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा): गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।


नोट: इन निर्देशों का पालन करके आप न केवल अपने सफर को सुगम बना सकते हैं बल्कि ट्रैफिक जाम से भी बच सकते हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 11, 2024, 03:53 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Patna News: गांधी मैदान में रावण वध देखने आ रहे हैं? जानें वाहन पार्किंग और यातायात के बदले हुए नियम