Thalapathy Vijay: कॉलेज ड्रॉपआउट से मुख्यमंत्री! विजय की कहानी ने फिर जीता लोगों का दिल
Thalapathy Vijay: विजय का साधारण छात्र से अभिनेता और फिर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर चर्चा में है। किसानों के बच्चों को मुफ्त उच्च शिक्षा का वादा भी सुर्खियों में है।
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह अभिनेता से नेता बने विजय हैं। फिल्मों में लंबे समय तक सुपरस्टार रहने के बाद अब उन्होंने राजनीति में भी मजबूत पहचान बना ली है। हालिया विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की शानदार सफलता के बाद लोग उनके निजी जीवन, संघर्ष और पढ़ाई के सफर को लेकर भी जानना चाहते हैं।
एक साधारण छात्र से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है। खास बात यह है कि विजय ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, लेकिन अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। अब उनकी शिक्षा और युवाओं को लेकर बनाई गई योजनाएं भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई हैं।
Thalapathy Vijay: साधारण छात्र जीवन से शुरू हुआ बड़ा सफर
विजय की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के स्कूलों में हुई। स्कूल के दिनों में वह बाकी छात्रों की तरह सामान्य जीवन जीते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने विजुअल कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए कॉलेज में दाखिला लिया। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में पूरी तरह कदम रख दिया।














