Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा और राजनीति का सबसे बड़ा चर्चा का विषय अभिनेता विजय की नई फिल्म बन गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें थिएटर स्क्रीन पर विजय को “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री” के रूप में दिखाया गया। इसके बाद सिनेमाघरों में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। कहीं सीटियां बजने लगीं तो कहीं लोग नाचते नजर आए।

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई। खास बात यह रही कि यह सब उस समय हुआ, जब विजय की पार्टी को हालिया विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिली है। ऐसे में फैंस इस टाइटल कार्ड को सिर्फ फिल्मी अंदाज नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं।सोशल मीडिया पर लगातार लोग इस वीडियो को साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे भारतीय सिनेमा का सबसे खास थिएटर मोमेंट बताया। वहीं कुछ प्रशंसकों ने लिखा कि यह सिर्फ एक अभिनेता की लोकप्रियता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का प्रतीक है।

Thalapathy Vijay: थिएटर में गूंजा जश्न, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही स्क्रीन पर विजय का नया परिचय दिखाई देता है, पूरा थिएटर तालियों और नारों से गूंज उठता है। कई दर्शक अपने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड करते नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया। फिल्म से जुड़े लोगों की ओर से भी इस खास पल को लेकर खुशी जाहिर की गई है। निर्माता वेंकट के नारायण ने अभिनेता की राजनीतिक सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा।