Skip to main content
Samastipur News

PM मोदी का 56 साल के युवा पर तंज, युवाओं को अपील विपक्ष को दिया संदेश…..

PM नरेंद्र मोदी ने 56 साल के युवा पर तंज कसते हुए युवाओं से खास अपील की। अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधा और राजनीतिक संदेश दिया।

विज्ञापन
Updated at :

सोमवार से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के तेवर देखते हुए इस बार संसद सत्र हंगामेदार होने वाला है। मॉनसून सत्र के लिए पहुंचे PM मोदी ने मीडिया से बात करते हुए युवाओं को संदेश दिया। बिना नाम लिए राहुल गांधी को 56 साल का युवा बताया है। साथ ही देश की अलग-अलग उपलब्धियां भी बताई। पीएम ने कहा बदलते भारत की तस्वीर आज पूरी दुनिया देख रही है।

विज्ञापन

PM मोदी की विपक्ष से अपील

पीएम मोदी इस बार के संसद सत्र को काफी ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि इस सत्र में सरकार कई अहम बिल लाने वाली है। साथ विपक्ष को सकारात्मक रवैया अपनाने को कहा है। साथ ही मॉनसून सत्र पर पीएम ने कहा है कि मॉनसून हो या मॉनसून सत्र अगर दोनों ही प्रोएक्टिव हो तो दोनों ही प्रोटेक्टिव होंते है। और उससे देश का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करतें हैं कि इस बार मॉनसून भी प्रोटेक्टिव रहे और मॉनसून सत्र भी।

विज्ञापन

पीएम मोदी का देश के युवा को संदेश

पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले एक महींने देश ने बहुत कुछ उपलब्धिंयां प्राप्त की हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय या अंतरिक्ष सभी क्षेत्रों में लगातार नए आयामों के हासिल कर रहा है। ये हम भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। पिछले साल मानसून सत्र से ठीक पहले भारत के एक नागरिक स्पेस स्टेशन पर थे। इस मॉनसून सत्र से ठीक पहले भारत के युवाओं के नेतृत्व वाले स्टार्ट अप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। पीएम ने कहा कि ये संदेश है हमारे देश की क्षमता और युवाओं के आत्मविश्वास का फल है। साथ पीएम मोदी ने संसद सत्र को लेकर कहा कि शोर शराबे की जरुरत नही है क्योंकि जहां तथ्य होते हैं। वहां शोर की जरूरत नही होती है।

भारत कैसे हो रहा है मजबूत

संसद में मीडिया से की गई बात चीत में पीएम बताया कि हमारा देश कैसे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वेस्ट ऐशिया में चल रहे युद्ध ने भारत जैसे देशों के लिए नया संकट खड़ा कर दिया है। भारत जैसे देश ऊर्जा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी जैसी चीजों के लिए हम दुसरे देशों पर निर्भर हैं। इन सब चुनौती के बाद भी भारत लगातार 7.7 प्रतिशत विकास दर की यात्रा से आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ पीएम ने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान में भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी देश को समर्पित की गई है। ये नए और बदलते भारत के विकास की तस्वीर है।

ये भी पढ़े: TMC सांसद ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

Sudhanshu Mishra
लेखक के बारे मेंBy Sudhanshu Mishra

और भी पढ़ें

परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्ष से मांगा समर्थन, राहुल गांधी बोले- ‘पहले चर्चा करे सरकार’

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छात्रों को किया माफ-कहा “बच्चों को गलतियां सुधारने का मौका मिलना चाहिए”…

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी पोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवार ने सुनाई आप बीती, ‘बेटी ने कहा पापा को बताया क्रिमिनल…’

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाया आरोप, कहा पेलेट गन चलाने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था.

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें