Operation Sindoor: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया! जिस हमले की कल्पना केवल फिल्मों में होती थी, वो अब हकीकत बन चुका है। आतंक का केंद्र कहे जाने वाले पाकिस्तान के बहावलपुर में, भारतीय सेना ने ऐसी एयर स्ट्राइक की जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम के इस सीक्रेट मिशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ये वही इलाके हैं जहां से आतंकी मसूद अजहर और उसकी टीम भारत पर हमले की साजिश रच रहे थे। इस कार्रवाई के बाद जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें पाकिस्तान के नागरिक ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं और चारों ओर आग के गोले और तबाही का मंजर दिख रहा है।
सरकार ने इसे एक नपी-तुली और सटीक कार्रवाई बताया है – जिसमें केवल आतंकियों को टारगेट किया गया अब पूरा देश पूछ रहा है – क्या ये सिर्फ शुरुआत है?
आग का गोला और अफरा-तफरी | Fireballs and Chaos Across the Border
भारत द्वारा की गई इस एयर स्ट्राइक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान के बहावलपुर जैसे इलाकों में भारी तबाही और आग के गोले गिरते हुए देखे जा सकते हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, स्थानीय लोग डर से मोबाइल में वीडियो बनाते हुए बार-बार “अल्लाहु अकबर” कहते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया | Official Response from Indian Government
सरकार ने साफ किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से लक्षित (targeted), संतुलित और गैर-उकसावे वाली (non-provocative) थी। भारत ने किसी भी पाकिस्तानी सेना के प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया है, बल्कि केवल उन ही टारगेट किया गया है जो भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे।















