Skip to main content
Samastipur News

Mock Drill in UP: पूरे उत्तर प्रदेश में मॉक ड्रिल की तैयारी, 19 जिले संवेदनशील घोषित

Mock Drill in UP: 7 मई को पूरे यूपी में मॉक ड्रिल, नरोरा सबसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित। जानिए किन जिलों में खास तैयारियां की जा रही हैं और इसका उद्देश्य क्या है।

विज्ञापन

Mock Drill in UP: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 7 मई को पूरे भारत में एक साथ राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को शामिल किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आतंकी हमलों, हवाई हमलों या किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी को परखना और आम जनता को प्रशिक्षण देना है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Mock Drill in UP: मॉक ड्रिल का उद्देश्य क्या है?

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा व्यवस्था को जांचना और किसी भी आकस्मिक हमले की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों को मजबूत करना है। इसमें सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी देना, ब्लैकआउट का अभ्यास करना, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को दोहराना और रडार या ऊर्जा प्रतिष्ठानों को सुरक्षित करना जैसे कई पहलुओं पर अभ्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

Mock Drill in india: यूपी के 19 जिले माने गए विशेष

Mock Drill in india: उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि राज्य के 19 जिलों को इस मॉक ड्रिल के लिए विशेष रूप से चिह्नित किया गया है। इनमें से एक जिला ‘ए’ श्रेणी में, दो ‘सी’ श्रेणी में और शेष ‘बी’ श्रेणी में रखे गए हैं। ‘ए’ श्रेणी में बुलंदशहर का नरोरा क्षेत्र आता है, जो कि एटॉमिक पावर प्लांट होने के कारण सबसे संवेदनशील माना गया है।

इसे भी पढ़े

Mock Drill Alert: ‘बी’ श्रेणी के जिले कौन-कौन से हैं?

Mock Drill Alert: बी श्रेणी में जिन जिलों को रखा गया है उनमें आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बक्शी का तालाब, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और सरवासा शामिल हैं।

‘सी’ श्रेणी में दो जिले

सी श्रेणी में बागपत और मुजफ्फरनगर को रखा गया है। इन जिलों में सीमावर्ती क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के कारण सुरक्षा व्यवस्था को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इसे भी पढ़े

अयोध्या, गोरखपुर और झांसी में विशेष तैयारियाँ

अयोध्या में राम मंदिर क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गोरखपुर में सुबह 10 बजे से चार अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल होगी और शाम को 6 बजे से ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। झांसी में एसएसपी की निगरानी में शाम को मॉक ड्रिल कराई जाएगी जिसमें सिविल डिफेंस और अन्य विभाग शामिल रहेंगे।

इसे भी पढ़े

मॉक ड्रिल का समय और अभ्यास स्थल

प्रशासन ने प्रत्येक जिले में दिन और रात दोनों समय पर मॉक ड्रिल करने की योजना बनाई है। कई जिलों में स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और इंडियन ऑयल डिपो जैसे सार्वजनिक स्थलों को इसके लिए चुना गया है। बरेली के इज्जतनगर, आगरा के बल्केश्वर और गाजियाबाद के 10 स्कूलों में अभ्यास की तैयारी है।

आम जनता को क्या करना होगा?

सभी नागरिकों को सायरन बजने पर घरों की लाइट बंद रखनी होगी और प्रशासन द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा। यह अभ्यास लोगों को आपातकालीन परिस्थिति में शांति बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर पहुँचने का प्रशिक्षण भी देगा

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

और भी पढ़ें

परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्ष से मांगा समर्थन, राहुल गांधी बोले- ‘पहले चर्चा करे सरकार’

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छात्रों को किया माफ-कहा “बच्चों को गलतियां सुधारने का मौका मिलना चाहिए”…

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी पोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवार ने सुनाई आप बीती, ‘बेटी ने कहा पापा को बताया क्रिमिनल…’

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाया आरोप, कहा पेलेट गन चलाने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था.

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें