MP Election 2023: एमपी में कम से कम 80 प्रतिशत तक मतदान करने का लक्ष्य रखा जायेगा। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री संजय पटेल ने बताया है कि हाल ही में विधानसभा चुनाव को लेकर समाज मे बैठक हुई थी।चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार काउपयोग करने वाले युवाओं और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
samastipurnews.in संवाद सूत्र, भोपाल। श्रीगुजराती समाज द्वारा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। समाज का कम से कम 80 प्रतिशत तक मतदान करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया है कि हाल ही में विधानसभा चुनाव को लेकर समाज में बैठक हुई थी।
MP Election 2023
जिसमे समाज के सभी सदस्यों से अपने मताधिकार उपयोग करने की अपील की गई है। साथ ही उनके आस-पास रहने वाले अन्य समाज के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया गया है। नए एवं बुजुर्ग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी समाज ने नई प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत इस चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले युवाओं और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाता के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।जिसमे उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
MP Election 2023: विधानसभा चुनाव तय करेंगे लोकसभा की राह
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों पर आज मतदान किया जायेगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के विधानसभा मे आज ही चुनाव है। इसके बाद होगा जिसके नतीजे आने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका अदा करेंगे। एमपी में मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को जाना है। उसी आधार पर जनता अपनी सरकार चुन सकती है















