Skip to main content

Samastipur News: समस्तीपुर में ट्रेन में हुआ हादसा, चार लोग हुए घायल, जानें पूरा मामला

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के कोच मे बुधवार को हुए धमाके में एक महिला समेत चार लोग हुए घायल.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के कोच मे बुधवार को हुए धमाके में एक महिला समेत चार लोग हुए घायल.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के कोच मे बुधवार को हुए धमाके में एक महिला समेत चार लोग हुए घायल. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव के अनुसार, हादसा दोपहर में तब हुआ जब भागलपुर-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर थी.

उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) कर्मियों की एक टीम तुरंत प्रभावित कोच में पहुंची, जिसमें ऊपर केसीट पर रखे एक बैग मे से धुआंनिकल रहा था. घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उस कोच के सभी यात्रियों से अधिक पूछताछ के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य स्थान दरभंगा के लिए रवाना होने के लिए हरी झंडी दिखा के अनुमति दी गई.

समस्तीपुर में ट्रेन में हुआ हादसा

डीआरएम ने कहा, ‘मधुबनी जिले के रहने वाले दो यात्री – अरविंद मंडल और नवेंदु मंडल ने स्वीकार किया कि वे लोग उस बैग के साथ ट्रेन में चढ़े थे जिसमें उन्होंने कुछ बारूद रखा था.’ उन्होंने कहा कि वे दोनों पटाखों के निर्माण में शामिल थे, जिसकी काफी मांग छठ त्योहार मे रहती है और बारूद भी इसी उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: Samastipur News: दिवाली के दिन तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत हो गई

नई दिल्ली-दरभंगा हमसफ़र एक्सप्रेस में भी लगी थी आग

उत्तर प्रदेश के इटावा क्षेत्र में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा हमसफ़र एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग. इस कारण आठ लोग हुए घायल. घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में लगे.

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की ट्रेनों को रोक दिया गया है.और राहत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इटावा के तहसील जसवंतनगर के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली दरभंगा हमसफ़र एक्सप्रेस 02570 में आग लगने की घटना में कुल आठ लोगो के घायल होने की सुचना मिली.

यह भी पढ़ें: Samastipur News: लोडेड नाइन एमएम ऑटोमेटिक सर्विस पिस्टल सहित कुख्यात गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, फोन और कारतूस भी सहित

Saurabh Thakur
लेखक के बारे में

By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।