उत्तराखंड से एक खबर सामने आ रही है जहां पर देहरादून में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर टेंट लगाने के दौरान लोहे की रोड गिरने से एक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.
गुरुवार की शाम को कार्यक्रम की तैयारी के दौरान यह हादसा हुआ. देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी लगातार चल रही थी बारिश की संभावना के चलते कार्यकर्ता वाटरप्रूफ टेंट और लोहे की संरचना खड़ी कर रहे थे. लेकिन इस दौरान ही अचानक से एक लोहे की रोड गिर जाती है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के सर पर गंभीर चोट लगती है.
सरकार की बुराई करने वाले यूट्यूबर ने मांगी माफी, जानें क्या है मामला
हालांकि इस दौरान घायल अमर मेहता को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया डॉक्टर ने उनको बचाने के लिए भी काफी कोशिश करें उन्हें CPR और अन्य आपातकालीन उपचार भी दिए गए लेकिन गंभीर चोट की वजह से उनको नहीं बचा पाए अस्पताल में डॉक्टर के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में लाया गया था.
संबंधित खबरें (Also Read)
Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक पर आई बड़ी अपडेट, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश …

सरकार की बुराई करने वाले यूट्यूबर ने मांगी माफी, जानें क्या है मामला

नरोत्तम मिश्रा का BJP ने क्यों काटा टिकट? कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह का बड़ा दावा, दतिया की सियासत गरमाई

Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा का अभेद कवच, 670 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

छात्रों की गूंज अभियान इस कार्यक्रम में युवाओं प्रतियोगी परीक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा होने वाली थी लेकिन इन सबसे पहले राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं को पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार के ऊपर भी सवाल खड़े किए.







