India-Pakistan Tension: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 10 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार और चुटीला मोड़ देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने न केवल इमरान खान का मज़ाक उड़ाया, बल्कि भारत-पाक रिश्तों पर भी कटाक्ष किया।
India-Pakistan Tension: तनाव के बीच सोशल मीडिया पर चुटकी

India-Pakistan Tension को लेकर बीते कुछ दिनों में घटनाएं तेजी से बदल रही हैं। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया। इसमें कुल 9 आतंकी शिविर तबाह कर दिए गए। इससे पाकिस्तान में खलबली मच गई।
इसी घटनाक्रम के बीच रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इमरान खान की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में इमरान खान जेल में बैठे नजर आ रहे हैं और नीचे लिखा है – “आपने घबराना नहीं है।” इसके कैप्शन में रणवीर ने लिखा, “लगता है इमरान भाई को अब हम ही छुड़ाएंगे।” यह पोस्ट India-Pakistan Tension के माहौल में लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आई।















