India Pakistan Ceasefire News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर सीमा पर तनातनी के बाद बड़ा फैसला लिया गया है।

7 मई को भारत द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया था। लगातार चार दिनों तक पाकिस्तान की ओर से हमले की नाकाम कोशिशें हुईं। लेकिन भारत ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे परेशान होकर पाकिस्तान ने 11 मई को भारत से संघर्ष विराम की गुहार लगाई। और शाम को करीब 6 बजे भारत ने संयम और परिपक्वता दिखाते हुए संघर्ष विराम को मंजूरी दी।

इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका की अहम भूमिका रही, जिसने दोनों देशों को बातचीत के टेबल तक लाने में मदद की। अब 12 मई को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ बातचीत करेंगे। यह कदम शांति की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े

India Pakistan Ceasefire: 7 मई के ऑपरेशन के बाद बड़ा फैसला

7 मई 2025 को भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिशें कीं। लेकिन भारतीय सेना की चौकसी और जवाबी कार्रवाई के सामने पाकिस्तान टिक नहीं पाया।

इसे भी पढ़े

संघर्ष विराम की गुहार और भारत की सशर्त स्वीकृति

लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनामी और भारी नुकसान के बाद, पाकिस्तान ने 11 मई को दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को कॉल कर संघर्ष विराम की अपील की। इसके बाद भारतीय पक्ष ने शाम करीब 6 बजे संघर्ष विराम की घोषणा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी पुष्टि की और बताया कि दोनों देश 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में कोई भी सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे।