पूर्व विधायक की पत्नी के हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल: बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, और अब जमुई से एक नया मामला सामने आया है। जहां, पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी की पत्नी रश्मि कुमारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिस्टल लेकर हवाई फायरिंग करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं, लेकिन चर्चा तेज

जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी की पत्नी का यह वीडियो खासा चर्चित हो गया है। वीडियो में रश्मि कुमारी हाथ में पिस्टल लेकर हर्ष फायरिंग करती दिख रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि “फर्स्ट बिहार” नहीं कर रहा है। जब इस बारे में पूर्व विधायक बंटी चौधरी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है और दीपावली के समय पटना में बनाया गया था।

पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब पूर्व विधायक बंटी चौधरी का नाम इस तरह की खबरों में आया हो। इससे पहले भी, टिक-टॉक पर उनके और उनकी पत्नी के कुछ वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे उनकी काफी किरकिरी हुई थी। कुछ समय पहले उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भैंस पर बैठकर सिकंदराबाद में घूमते नजर आए थे। अब हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।

इसे भी पढ़े :-