टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / मधुबनी: 4 महीनों से राशन नहीं बांट रहे डीलर पर भड़के लोग, किया हंगामा

मधुबनी: 4 महीनों से राशन नहीं बांट रहे डीलर पर भड़के लोग, किया हंगामा

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Madhubani News: मोदी सरकार गरीबों के लिए हर महीने अनाज भेज रही है, लेकिन कुछ लालची राशन डीलर इसका फायदा उठाकर इसे जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से मधुबनी जिले के महपतिया पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।

चार महीने से नहीं मिला राशन

दो दिन पहले ही मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में अनाज वितरण योजना को दिसंबर 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया था, लेकिन मधुबनी के कई हिस्सों में राशन डीलर गरीबों को उनका हक देने में लापरवाही कर रहे हैं। महपतिया पंचायत के एक डीलर, सुनील मंडल, पर आरोप है कि उन्होंने पिछले चार महीनों से जरूरतमंदों को राशन नहीं दिया। लोगों का कहना है कि वह पर्ची काटकर तो दे देते हैं, लेकिन जब राशन मांगने जाते हैं, तो तरह-तरह के बहाने बनाकर वापस लौटा देते हैं।

राशन ब्लैक में बेचने के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि सुनील मंडल राशन को ब्लैक में बेच रहा है और जरूरतमंदों को राशन देने में आनाकानी कर रहा है। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर हर महीने उनके घर जाकर अंगूठा लगवा लेता है, लेकिन राशन नहीं देता। बेली टोला, महपतिया, परसौनी और बरारद्वालख गांव के राशनकार्ड धारक भी इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

गुस्साए लोगों ने सुनील मंडल के घर के बाहर जमकर हंगामा किया, जिससे स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराना पड़ा। मामला तब और गंभीर हो गया जब महपतिया पंचायत के साथ-साथ द्वालख पंचायत के लोगों को भी इसी डीलर के तहत टैग कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर को बड़े अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से वह इस तरह की मनमानी कर रहा है।

अधिकारियों पर सवाल

लोगों का मानना है कि बिना अधिकारियों की मिलीभगत के डीलर इतने लंबे समय तक राशन की कालाबाजारी नहीं कर सकता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके और दोषियों को सजा दी जा सके।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 11, 2024, 03:33 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / मधुबनी: 4 महीनों से राशन नहीं बांट रहे डीलर पर भड़के लोग, किया हंगामा