Skip to main content
Samastipur News

ICAI CA Exam Schedule 2025: सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें पूरा टाइमटेबल

ICAI CA Exam Schedule 2025: ICAI ने मई 2025 की CA फाइनल, इंटर और INTT-AT परीक्षाओं की नई डेट्स जारी की हैं। जानें कौन सी परीक्षा कब होगी, पूरा टाइमटेबल देखें।

Updated at :
ICAI CA Exam Schedule 2025: सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें पूरा टाइमटेबल
ICAI CA Exam Schedule 2025: सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें पूरा टाइमटेबल (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

ICAI CA Exam Schedule 2025: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 11 मई 2025 को ICAI (भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान) ने CA Exam Schedule 2025 को लेकर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे लाखों छात्रों को राहत मिली है। अब मई 2025 में आयोजित होने वाली CA फाइनल, इंटरमीडिएट, और INTT-AT परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। यह बदलाव हाल ही में देश में उत्पन्न हुई परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ICAI CA Exam Schedule 2025: ICAI CA परीक्षा की नई तारीखें घोषित

पहले यह परीक्षाएं 9 से 14 मई 2025 तक होने वाली थीं, लेकिन अब यह 16 मई से 24 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ICAI ने साफ कर दिया है कि पहले से जारी एडमिट कार्ड ही नए शेड्यूल पर भी मान्य रहेंगे।

इसे भी पढ़े

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाकर अपडेट लेते रहें।

ICAI CA Exam Schedule 2025: नई तारीखें इस प्रकार हैं

परीक्षा का नामपुरानी तारीखनई तारीख
फाइनल (Group II) पेपर 5 – इनडायरेक्ट टैक्स / INTT-AT पेपर 110 मई16 मई
फाइनल (Group II) पेपर 6 – इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस / INTT-AT पेपर 213 मई18 मई
इंटरमीडिएट (Group II) पेपर 4 – कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग9 मई20 मई
इंटरमीडिएट (Group II) पेपर 5 – ऑडिटिंग एंड एथिक्स11 मई22 मई
इंटरमीडिएट (Group II) पेपर 6 – फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट14 मई24 मई
इसे भी पढ़े

फाउंडेशन कोर्स परीक्षा यथावत रहेगी

ICAI CA Exam Schedule 2025: ICAI द्वारा जारी किया गया मई 2025 सीए परीक्षा का नया शेड्यूल, जिसमें फाइनल, इंटरमीडिएट और INTT-AT की संशोधित तिथियां दिखाई गई हैं
Icai Ca Exam Schedule

ICAI ने यह भी बताया कि CA Foundation Exam 2025 पूर्व निर्धारित तारीखों पर ही आयोजित होंगी। ये परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई को ली जाएगी।

इसके साथ ही संस्थान ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य सरकार या स्थानीय छुट्टी के बावजूद परीक्षा की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

  • पहले से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे। नया एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहना चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर समस्तीपुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download