टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / Gopalganj Dengue Attack:गोपालगंज में डेंगू के तीन और संदिग्ध मरीज मिले, कुल संख्या पहुंची 13

Gopalganj Dengue Attack:गोपालगंज में डेंगू के तीन और संदिग्ध मरीज मिले, कुल संख्या पहुंची 13

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Gopalganj Dengue Attack: गोपालगंज जिले के भोरे में डेंगू के तीन नए संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, जिससे यहां डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। सोमवार को हुए जांच के दौरान तीन नए संदिग्ध मरीजों को पाया गया, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया है। ये तीन मरीज माया देवी, उमेश कुमार और राम प्रसाद भगत हैं। इससे पहले सात पुलिसकर्मियों समेत तीन और लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालाँकि, अभी तक एलिजा टेस्ट की अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है।

डेंगू का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है, और फॉगिंग के बावजूद नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्थानीय अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भोरे के रेफरल अस्पताल में सोमवार को एक दर्जन से अधिक लोगों की जांच की गई, जिनमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

डेंगू से बचाव के लिए सावधानी जरूरी


Gopalganj Dengue Attack:अस्पताल के डॉक्टर संजीव कुमार के अनुसार, डेंगू का इलाज उसका बचाव है। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए यह जरूरी है कि लोग अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और गंदगी साफ रखें। कूलर या अन्य जगहों पर रखे पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। अगर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है, इसका इलाज अस्पताल में संभव है।

फॉगिंग के बावजूद डेंगू का प्रकोप जारी


भोरे में डेंगू का प्रसार तेज़ी से हो रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की पहल पर फॉगिंग का कार्य शुरू किया गया, लेकिन मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। डेंगू के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि साफ-सफाई और जागरूकता से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. रिशु कुमार ने पुष्टि की है कि तीन संदिग्ध मरीजों की एनएस 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्हें गोपालगंज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों की पहचान और इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 15, 2024, 02:05 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Gopalganj Dengue Attack:गोपालगंज में डेंगू के तीन और संदिग्ध मरीज मिले, कुल संख्या पहुंची 13