Samay Raina Net Worth: कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो India’s Got Latent से जुड़े विवाद के जबरदस्त वापसी की। उनका लेटेस्ट स्टैंडअप स्पेशल Samay Raina – Still Alive को दर्शकों से शानदार सपोर्ट मिला। छह दिन में ही शो को 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शो में समय ने अपने उस विवाद के बाद वाला समय बताया। उन्होंने बताया कि किन लोगों ने उसकी मदद की। शो लेटेस्ट शो काफी हिट रहा। इस बीच उनके बारे में फैंस और ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं। आइए आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं।
समय रैना की नेट वर्थ
साल 2026 तक कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना की कुल संपत्ति 140 करोड़ रुपये से 215 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसके बाद कुछ सालों में उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। फिलहाल आंकड़े भी अनौपचारिक हैं और सार्वजनिक रूप से इनकी पुष्टि नहीं हुई है।
समय रैना कहां-कहां से करते हैं कमाई?
समय को पहली बार 2019 में Comicstaan Season 2 जीतने के बाद पहचान मिली। शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो समय की कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके यूट्यूब पर मौजूद होने से आता है। लाखों सब्सक्राइबर और करोड़ों व्यूज के साथ, उनके वीडियो से विज्ञापनों के जरिए अच्छी-खासी कमाई होती है। उनके वायरल वीडियो और कॉमेडी स्पेशल उनके चैनल पर लोगों की दिलचस्पी को और भी बढ़ाते हैं। अप्रैल 2026 तक, उनके यूट्यूब चैनल के 80 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
इन सबसे भी होती है तगड़ी कमाई
समय रैना स्टैंड-अप परफॉर्मेंस और इंटरनेशनल टूर से भी तगड़ी कमाई करते हैं। उनके लाइव शो के टिकट के दाम बहुत ज्यादा होते हैं। हाल ही के एक किस्से में समय ने खुद बताया कि टूर में रुकावटों की वजह से उन्हें 8 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता था। शो में ही उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल टूर की उनकी टिकटें अच्छे खासे दाम में बिके। इसके अलावा वह एंडोर्समेंट, स्पॉन्सरशिप और डिजिटल कैंपेन के लिए अलग-अलग ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेट करते हैं, जिससे उनकी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक समय रैना के पास करीब 1.3 करोड़ रुपये की टोयोटा वेलफायर है। वह मुंबई के एक स्टाइलिश अपार्टमेंट में रहते हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Lagaan Re-Released: 25 साल पूरे होने पर फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी फिल्म

‘Cocktail 2’ Trailer Out: प्यार, धोखा और कन्फ्यूजन का तगड़ा डोज, शाहिद-कृति की केमिस्ट्री ने जीता दिल, रश्मिका ने बढ़ाया रोमांच

Chand Mera Dil box office collection Day 5: 5वें दिन भी नहीं थमी फिल्म की रफ्तार, कमाई देख चौंक जाएंगे आप

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya के घर गूंजी डबल किलकारी! बोले- “मेरे करण अर्जुन आ गए”

क्या था विवाद?
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ विवाद तब शुरू हुआ, जब रणवीर अल्लाहबादिया ने शो के दौरान एक ऐसा मजeक किया जिसे कई लोगों ने अनुचित माना। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या वे अपनी बाकी की जिंदगी अपने माता-पिता को सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे, या फिर इसे रोकने के लिए एक बार खुद भी इसमें शामिल होना चाहेंगे। इस बातचीत का एक क्लिप वायरल हो गया, जिसके बाद रणवीर, समय और अन्य पैनलिस्टों की निंदा हुई। उन पर कथित तौर पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की गई।
दादी आशा भोसले की विदाई पर जनाई भोसले का छलका दर्द, कहा- ‘वो हर किसी के दिल में बसती हैं’
















