Skip to main content
Samastipur News

दादी आशा भोसले की विदाई पर जनाई भोसले का छलका दर्द, कहा- ‘वो हर किसी के दिल में बसती हैं’

दिग्गज सिंगर आशा भोसले भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज हमारे दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। उनके अंतिम संस्कार के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने काफी इ

Updated at :

महान गायिका आशा भोसले का सोमवार (13 अप्रैल) को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आठ दशकों से भी अधिक समय तक कई पीढ़ियों को आशा भोसले ने अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया। उनके अंतिम दर्शक के लिए भारी भीड़ उमड़ी। तिरंगे में लिपटे आशा भोसले के पार्थिव शरीर को मुंबई पुलिस द्वारा दी गई पारंपरिक तोपों की सलामी के बाद अग्नि को समर्पित कर दिया गया। उनके जाने का दुख सबसे ज्यादा उनके करीबी और परिवार वालों को है. उनकी पोती ने अपने दादी के अंतिम संस्कार के बाद इमोशनल पोस्ट लिखा है।

जनाई भोसले का भावुक करने वाला पोस्ट

जनाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं कुछ जरूर लिखूंगी, लेकिन मुझे यह कहना ही होगा कि आज और उसके बाद भी इतने सारे लोगों ने उनका सम्मान किया, उन्हें आदर दिया और सबसे बढ़कर, उन पर इतना सारा प्यार बरसाया। मैं अपने दिल की गहराइयों से आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। वह इस सब की पूरी तरह हकदार थीं। मुझे इस बात का एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी, और वह ऊपर से यह सब देख रही हैं।”

दादी को जनाई ने कहा अलविदा

जनाई भोसले ने अपनी दादी के साथ फोटो शेयर कर उन्हें अलविदा भी कहा। जनाई ने उन्हें अपना प्यार बताया।

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सेलेब्स

आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। अंतिम संस्कार के वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। सैनिकों ने सफेद लिली के फूलों से सजे उनके ताबूत को तिरंगे से ढका। उनका अंतिम संस्कार दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में अभिनेता विक्की कौशल, आमिर खान, विवेक ओबेरॉय, पद्मिनी कोल्हापुरे और जैकी श्रॉफ सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं।

आशा भोसले का करियर

आशा भोसले को हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और बहुमुखी गायिकाओं में से एक माना जाता है। अपने 8 दशकों से भी अधिक लंबे करियर के दौरान, उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अनगिनत गीत रिकॉर्ड किए। उन्हें वर्ष 2008 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके कुछ सबसे लोकप्रिय और हिट गानों में ‘दिल चीज क्या है’, ‘इन आंखों की मस्ती के’ आदि शामिल हैं।

इस विदेशी स्टार ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत अमर रहेगी

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें