ब्रेट ली ने ऐसे किया आशा भोसले को याद
ब्रेट ली ने अपने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले संग फोटो शेयर कर एक लंबा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ ‘You’re the One for Me’ गाना लिखने और रिकॉर्ड करने का सौभाग्य मिला था। यह एक ऐसी बात है जिसके लिए मैं हमेशा बेहद आभारी रहूंगा। जो बात मेरे दिल में सबसे ज्यादा बस गई, वह सिर्फ उनकी असाधारण प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी दयालुता और विनम्रता थी। जिस इंसान ने अपने जीवन में इतनी बड़ी सफलता हासिल की हो, उसने खुद को इतनी गर्मजोशी और उदारता के साथ पेश किया।”
खुद को बताया भाग्यशाली
उन्होंने आगे कहा, “इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतनी खास इंसान के साथ कुछ पल बिताने का मौका मिला… इसमें कोई शक नहीं कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी।”
जब ब्रेट ली और आशा भोसले ने मिलकर एक गाना बनाया
ब्रेट ली और आशा भोसले ने साल 2007 में ‘You’re the One for Me’ गाने पर साथ काम किया था। यह सहयोग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुआ, जब ली को एक ग्लोबल म्यूज़िक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बुलाया गया था। यह गाना चार्ट्स पर काफी सफल रहा और इसने भोसले की सहज बहुमुखी प्रतिभा को दिखाया।
यह भी पढ़ें- आशा भोसले को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, जानें किस स्टार ने क्या कहा?







