Skip to main content
Samastipur News

आशा भोसले को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, जानें किस स्टार ने क्या कहा?

दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से पूरे देश में मातम पसर गया। शाहरुख खान, काजोल सहित कई सेलेब्स ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

Updated at :

भारत की सबसे प्रिय पार्श्व गायिकाओं में से एक आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल को मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। बीते दिन उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद से ही फैंस से लेकर सेलेब्स उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। उनके निधन पर पीएम मोदी से लेकर कई सितारों ने दुख जताया है। आइए आपको बताते हैं किस स्टार ने क्या कहा।

शाहरुख खान ने कहा- मुझे आपकी याद आएगी

शाहरुख खान ने आशा भोसले के निधन पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “आशा ताई के गुजरने की खबर सुनकर सचमुच बहुत दुख हुआ। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के मुख्य स्तंभों में से एक रही है और आने वाली सदियों तक पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी। उनकी प्रतिभा ऐसी है जो कई लोगों के बाद भी जीवित रहेगी; उन्होंने हमेशा मुझ पर अपना आशीर्वाद और प्यार बरसाया, और मुझे उनकी बहुत याद आएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, आशा ताई, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”

हेमा मालिनी और अक्षय कुमार ने जताया दुख

हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, “आशा ताई अब नहीं रहीं! मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई इतनी जिंदादिल इंसान, जिसने अपने गानों में इतनी जान और अंदाज भरा, हमें यूं दुखी छोड़कर चली गईं।” वहीं, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा, “आशा भोसले जी के जाने से मुझे जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी। ओम शांति।”

काजोल ने लिखा- आशा ताई एक लेजेंड थीं

काजोल ने आशा भोसले की तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “आशा ताई एक लेजेंड थीं, हैं और हमेशा रहेंगी… एक गायिका के तौर पर, एक व्यक्तित्व के तौर पर और एक इंसान के तौर पर।”

कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Health Update: अस्पताल में भर्ती आशा भोसले, PM मोदी ने जताई चिंता, पोती ने बताया हाल

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें