Asha Bhosle Health Update: मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को लेकर शनिवार को बड़ी खबर आई। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है। हालांकि उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। जनाई के अनुसार उनकी दादी बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके हेल्थ को लेकर चिंता जताई है। इसके अलावा अनुपम खेर, संजय कपूर तथा नील नितिन मुकेश सहित कई मशहूर हस्तियों ने गायिका के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है।
जनाई भोसले का पोस्ट
जनाई भोसले ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, मेरी दादी, आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको इस बारे में आगे जानकारी देते रहेंगे।
PM मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की
“नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘यह सुनकर मुझे गहरी चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’















