Skip to main content
Samastipur News

Raja Shivaji: 1 मई को धमाका करेगी ‘राजा शिवाजी’; रिलीज से पहले ही बना हाईप, क्या तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड?

Raja Shivaji: 1 मई को रिलीज हो रही ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही बनाया जबरदस्त माहौल। क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड? जानें पूरी खबर।

Updated at :

फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाओं का केंद्र बनी ‘Raja Shivaji’ अब आधिकारिक तौर पर 1 मई,2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि रिलीज डेट के साथ ही फिल्म को महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर स्क्रीन मिल रही हैं, जिससे इसकी ओपनिंग मजबूत रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Raja Shivaji रिलीज डेट से पहले बढ़ा क्रेज, क्या कहती है एडवांस ट्रेंड?

फिल्म 1 मई, 2026 को एक बड़े मौके पर रिलीज हो रही है, जिससे थिएटर में भीड़ बढ़ने की संभावना है। 3 मिनट के ट्रेलर से शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और खासकर मराठी दर्शक इसे बड़े स्तर पर सपोर्ट कर रहे हैं। फिल्म एक्सपर्ट्स मानते हैं कि छुट्टी के दिन रिलीज होने का फायदा फिल्म को मिल सकता है।

इसके अलावा, ऐतिहासिक विषय और बड़े स्टार कास्ट के कारण फिल्म को फैमिली ऑडियंस भी मिल सकती है। पिछले कुछ समय में मराठी सिनेमा जैसे वालवी – 2023, धर्मवीर 2 – 2024, सैराट – 2016 ने मजबूत कंटेंट के दम पर दर्शकों का भरोसा जीता है, और यह फिल्म उसी ट्रेंड को आगे बढ़ा सकती है।

स्टार कास्ट और कहानी क्यों बना रही फिल्म को खास?

Raja Shivaji फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश देशमुख निभा रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूज़ा और विद्या बालन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा के रूप में तैयार की गई यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। इस तरह की कहानियां हमेशा दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाती हैं, जो फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

साथ ही, फिल्म का भव्य सेटअप, कॉस्ट्यूम डिजाइन और सिनेमैटिक स्केल इसे बड़े बजट की फिल्मों की श्रेणी में खड़ा करता है। यह पहलू भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद कर सकता है।1 मई को रिलीज होने जा रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डाल सकती है। अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स इसी तरह बना रहा, तो यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Trailer Out: शिवाजी महाराज की गूंज! रितेश देशमुख की फिल्म का ट्रेलर आया, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर तय

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें