Raja Shivaji Trailer Out: शिवाजी महाराज की गूंज! रितेश देशमुख की फिल्म का ट्रेलर आया, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर तय
Raja Shivaji Trailer: रिलीज, रितेश देशमुख ने निभाया शिवाजी महाराज का किरदार। जानें फिल्म की कहानी और रिलीज डेट।
सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Riteish Deshmukh, Raja Shivaji trailer रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रितेश देशमुख की यह फिल्म महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है, जिसे नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया गया है।
Raja Shivaji Trailer में क्या है खास?
Raja Shivaji का करीब 3 मिनट का ट्रेलर वीरता, युद्ध और भावनाओं से भरपूर है।ट्रेलर की शुरुआत शिवाजी महाराज के बचपन से होती है और फिर उनकी वीरता और संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें मुगलों के खिलाफ उनकी लड़ाई और स्वराज स्थापित करने का सपना प्रमुख रूप से नजर आता है। ट्रेलर में दमदार डायलॉग और भव्य एक्शन सीन्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का दम
इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि सलमान खान भी इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी, मराठी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक गाथा है, जो दर्शकों को अपने इतिहास से जोड़ती है।
ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।फैंस अब इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें-Lawrence of Punjab Documentary Trailer: गैंगस्टर की दुनिया का सच आएगा सामने!

