Skip to main content
Samastipur News

Raid 2 Movie Review: अजय देवगन की रेड इस बार फेल? रितेश देशमुख भी नहीं बचा पाए!

Raid 2 Movie Review: अजय देवगन की दमदार वापसी लेकिन कमजोर कहानी ने फिल्म को पीछे किया, जानें पूरी समीक्षा और परफॉर्मेंस की सच्चाई।

Updated at :
Raid 2 Movie Review: अजय देवगन की रेड इस बार फेल? रितेश देशमुख भी नहीं बचा पाए!
Raid 2 Movie Review: अजय देवगन की रेड इस बार फेल? रितेश देशमुख भी नहीं बचा पाए! (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Raid 2 Movie Review: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म Raid 2 Movie आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म 2018 में आई सुपरहिट फिल्म Raid का सीक्वल है और इस बार दर्शकों की उम्मीदें कहीं ज्यादा थीं। लेकिन क्या Raid 2 Movie Review में फिल्म ने अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को दोहराया? आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स में।

Raid 2 Movie Review: कहानी में दम कम, पर एक्टिंग में जान

Raid 2 Movie की कहानी 1989 के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक (Ajay Devgan) एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम पर निकलते हैं। इस बार उनका निशाना है एक ‘जनसेवक’ नेता दादा भाई (Ritesh Deshmukh) जो जनता के बीच मसीहा की छवि रखता है, लेकिन अंदर ही अंदर काले धन की साम्राज्य की चाबी है।

कहानी में जबरदस्त स्कोप था, लेकिन स्क्रिप्ट ने उसे पूरी तरह से भुनाया नहीं। सेकेंड हाफ में रफ्तार तो आती है, पर कहानी की predictable nature रोमांच को कम कर देती है।

इसे भी पढ़े

Ajay Devgan और Ritesh Deshmukh की टक्कर फीकी रही

जहां Ajay Devgan हमेशा की तरह दमदार नजर आते हैं, वहीं Ritesh Deshmukh की एंट्री काफी स्ट्रॉन्ग होती है लेकिन क्लाइमेक्स तक आते-आते उनका किरदार कमजोर पड़ जाता है। एक अच्छे विलेन की कमी फिल्म को अधूरा छोड़ जाती है। यही वो तत्व है जो एक थ्रिलर को मजबूत बनाता है और यहाँ वही गायब है।

इसे भी पढ़े

Amit Sial ने एक्टिंग से किया प्रभावित

फिल्म में Amit Sial ने अपनी एक्टिंग से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने जो किरदार निभाया, उसमें एक अलग ही रंग था और जब भी वे स्क्रीन पर आते हैं, दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। उनका किरदार कहानी को बूस्ट देता है, जो दर्शकों को जोड़े रखता है।

इसे भी पढ़े

Raid 2 Movie की कमजोरियाँ और संभावनाएँ

Raid 2 Movie still featuring Ajay Devgan and Ritesh Deshmukh in an intense scene from the 2025 Bollywood action thriller.
Raid 2 Movie

फिल्म की शुरुआत धीमी है और फर्स्ट हाफ में Ajay Devgan को अफसर और पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर स्थापित करने में काफी वक्त लग जाता है। वहीं, सेकेंड हाफ में कहानी भले रफ्तार पकड़ती है लेकिन Raid 2 Movie Review में कहानी की अनुमानित दिशा दर्शकों को कोई नया अनुभव नहीं देती।

  • संवादों में ज़रूर जान है – “मैं पूरी की पूरी महाभारत हूं” जैसे डायलॉग्स याद रह जाते हैं।
  • Ritesh Deshmukh का किरदार ज़ोरदार शुरुआत के बाद धीरे-धीरे बेअसर हो जाता है।
  • कुछ गीत कहानी में जबरदस्ती डाले गए लगते हैं, जैसे हनी सिंह का गाना जो न कहानी में फिट बैठता है और न ही मूड में।

फिल्म का अंत एक नए पार्ट यानी Raid 3 की संभावना को जन्म देता है, जो दर्शकों के लिए एक आशा की किरण हो सकती है।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़ें-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download