Mission Impossible 8: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की Mission Impossible 8 के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में इस मूवी की रिलीज डेट तय समय से पहले कर दी गई है।
भारत में तय समय से पहले रिलीज होगी Mission Impossible 8
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज एक बार फिर से अपनी मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी “Mission Impossible” के आठवें पार्ट के साथ धमाका करने आ रहे हैं। भारत में भी टॉम क्रूज के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने उनके इंतजार को और खास बनाते हुए मूवी की रिलीज डेट को प्रीपोन कर दिया है। यानी अब भारतीय दर्शक इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर को पहले से कुछ दिन पहले बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।
Mission Impossible 8 की नई रिलीज डेट

पैरामाउंट पिक्चर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऐलान किया है कि “Mission Impossible 8” भारत में पहले रिलीज होगी। पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 23 मई 2025 तय थी, लेकिन अब इसे 17 मई 2025 कर दिया गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। मेकर्स ने इस अनाउंसमेंट के साथ टॉम क्रूज का एक शानदार ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर भी जारी किया, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।























