आज के एपिसोड की शुरुआत सायली के अपमान से होगी। अपनी सास द्वारा ताना सुनने के बाद सायली खुद को असुरक्षित महसूस करेगी। इसी बीच, सचिन सायली को प्यार और भरोसे का एहसास दिलाएगा और उसे कहेगा कि चाहे कोई उसे महत्व दे या न दे, वह हमेशा उसके साथ रहेगा। सचिन सायली को आराम करने की सलाह देता है, ताकि वह जल्दी ठीक हो सके।

इसे भी पढ़े

Udne Ki Aasha Written Update 25 April 2025 आज का धमाकेदार एपिसोड

दूसरी ओर, रेणुका के गले में संक्रमण हो जाने से वह बोलने में असमर्थ हो जाएगी। परेश रेणुका के लिए आयुर्वेदिक जूस बनाता है ताकि उसकी आवाज ठीक हो सके। मजेदार मोड़ तब आता है जब सचिन अपनी मां की चुप्पी का मजाक उड़ाता है। वह कहता है कि अब वह शांति से पक्षियों की आवाजें सुन सकता है। परेश और सचिन दोनों रेणुका की स्थिति का मजाक बनाते हैं, जबकि रेणुका गुस्से में कुछ भी बोलने में असमर्थ रहती है।

इसे भी पढ़े

तेजस के शोरूम में भी दिलचस्प वाकया होगा। एक ग्राहक माइक्रोवेव लेने आता है, लेकिन आराम करते-करते वहीं सो जाता है। तेजस उसे उठाकर बाहर भेजता है। उधर, रोशनी खाना बनाने से बचने के लिए तेजस के शोरूम में खाना ले आती है। दोनों शोरूम में साथ में वक्त बिताते हैं और घर के कामों से दूर रहते हैं।

इसे भी पढ़े

घर पर, सचिन रात के खाने के लिए खिचड़ी बनाता है, लेकिन रेणुका उसे खाने से मना कर देती है। वह तेजस का इंतजार करती है, यह उम्मीद करते हुए कि तेजस उसके लिए कुछ अच्छा खाना लाएगा। परेश और सचिन के समझाने पर भी रेणुका जिद पर अड़ी रहती है और खाना नहीं खाती।

इन्हे भी पढ़ें-