भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस वक्त किसी मैच की वजह से नहीं, बल्कि जर्मनी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलाज के कारण चर्चा में आ गए। विराट ने लिजलाज की फोटो लाइक की और उसे फिर अनलाइक कर दिया। उनका ऐसा करना सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस कर लिया। सोशल मीडिया पर इसपर खूब चर्चा होने लगी। अब इसपर लिजलाज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
लिजलाज ने इस घटना पर क्या कहा?
जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज ने आखिरकार इस वायरल घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा करते हुए उन्होंने कहा, “यह सब बहुत ही चौंकाने वाला था, क्योंकि जब मैं सोकर उठी तो देखा कि मैं हर तरफ खबरों में छाई हुई हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने मेरी तस्वीर कब लाइक की थी। मुझे तो इस बारे में खबरों के ज़रिए ही पता चला। बहुत से लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में छपे लेखों को ढूंढा और उन्हें मेरे डीएम में भेजा। आज मुझे ढेरों मैसेज मिले, लोग इस बात को लेकर बेहद उत्साहित थे।”
लिजलाज बोली- यह बात इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई
विराट कोहली द्वारा पोस्ट को अनलाइक किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए लिजलाज ने कहा, “नहीं, सच कहूं तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा!” उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस बात की बहुत खुशी थी कि उन्होंने मेरी पोस्ट लाइक की थी, लेकिन जब उन्होंने उसे अनलाइक कर दिया, तो मुझे उनके लिए थोड़ा खराब महसूस हुआ। मुझे तो यह भी समझ नहीं आ रहा कि यह बात इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों ने इस पर गौर कैसे किया? उन्होंने इसे खबर का रूप कैसे दे दिया? शायद उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं रहा होगा, फिर भी मैं इसके लिए उनकी आभारी हूं और उनके इस समर्थन की सराहना करती हूं।”
जानें लिजलाज के बारे में
लिजलाज अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को व्लॉगर, फूडी और सिंगर बताती है. इंस्टाग्राम पर उनके कई बोल्ड तसवीरें है, जिसपर खूब सारे लाइक्स है. वह एक मॉडल भी है और साउथ अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मालदीव जैसे देश घूम चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 4.25 लाख फॉलोअर्स हैं. उनके पास साइकोलॉजी में मास्टर की डिग्री है.
संबंधित खबरें (Also Read)
Lagaan Re-Released: 25 साल पूरे होने पर फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी फिल्म

‘Cocktail 2’ Trailer Out: प्यार, धोखा और कन्फ्यूजन का तगड़ा डोज, शाहिद-कृति की केमिस्ट्री ने जीता दिल, रश्मिका ने बढ़ाया रोमांच

Chand Mera Dil box office collection Day 5: 5वें दिन भी नहीं थमी फिल्म की रफ्तार, कमाई देख चौंक जाएंगे आप

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya के घर गूंजी डबल किलकारी! बोले- “मेरे करण अर्जुन आ गए”

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: पहले दिन हिट हुई या पिट गई ‘भूत बंगला’ ? जानिए
















